उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से ब्लॉक पयागपुर मौजा श्रावस्ती ग्राम गोबिंदपुर से गोलीराम से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि पति के मृत्यु के बाद ही महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए। पति के बाद ही उनका अधिकार है भूमि में। महिलाओं को नौकरी करना चाहिए, महिलायें अभी के समाज में हर तरह के काम कर रही है
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से ब्लॉक पयागपुर ग्राम पहाड़वा से रामकुमार से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से ब्लॉक पयागपुर थाना पयागपुर तहसील पयागपुर मौज धरमपुर ग्राम गोपालडीह से गंगानाथ राजपूत से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं का भी पुरुष के बराबर अधिकार होना चाहिए। महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए और जागरूक भी होना चाहिए। जो अशिक्षित महिला है उन्हें साथ में जुड़कर चलना चाहिए और जागरूक होना चाहिए ,परिवार की ओर से महिलाओं को दबाव नहीं मिलना चाहिए
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सुरेश यादव से बातचीत की। सुरेश यादव का कहना है कि महिलाओं के लिए भूमि अधिकार प्राप्त करना आसान बनाने के लिए हमारे कानूनों की नीतियों में बदलाव किए जाने चाहिए जैसे कि वे समूहीकृत करना । दूसरी बात यह है कि बड़ी कंपनियों के पास सिलाई मशीन और अन्य चीजें होनी चाहिए। हमारे समाज में पढ़ी लिखी महिलायें घर के अंदर बैठी हुई हैं उन्हें पुरूष घर से बाहर नहीं निकलने देते हैं वे नासमझ अनपढ़ होते हैं । जो शिक्षित परिवार के होते हैं वे महिलाओं को बाहर निकलने से नहीं रोकते हैं।सभी के पति अलग अलग होते हैं जो शिक्षित पति होते हैं अच्छे परिवार से होते हैं, अपनी महिला को अच्छे से रखते हैं ,और जो अनपढ़ होते हैं महिलाओं को उनके अधिकार देने से रोकते हैं।
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से समीरून से बातचीत की। समीरून ने बताया कि महिलाओं को उनके अधिकार मिलने चाहिए उन्हें नौकरी चाकरी में अधिकार मिलना चाहिए। सरकार द्वारा उन्हें नौकरी के लिए सहायता चाहिए
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला के तहसील पयागपुर जिला ब्लॉक पयागपुर थाना पयागपुर गांव असैला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से गीता से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को भी भूमि का अधिकार होना चाहिए। उनका कहना है महिलाओं को पढ़ी लिखी होना चाहिए समाज में अभी भी महिलाएं घर पर बैठी हुयी हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर ब्लॉक से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से तिवारी जी से साक्षात्कार लिया। तिवारी जी ने बताया कि सबसे पहले सरकार को महिलाओं को को स्व-रोज़गार योजना के तहत जोड़ने की जरुरत है, उन्हें प्रशिक्षित करना और उन्हें दिखाएं कि समाज में आत्मनिर्भर कैसे बनें और कुछ ऋण प्रदान करें ताकि वे अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकें। रोजगार के लिए प्रशिक्षण देना बहुत महत्वपूर्ण है, उन्हें प्रशक्षण देकर और उनके साथ साझेदारी में काम करे तो महिलाएं आगे बढ़ सकती हैं।नागरिक समाज में सबसे पहले यहाँ की महिलाओं को सशक्त बनाये और सरकारी योजना के साथ अपने काम को साझा करे और उनके काम में हाँथ बंटाये, इससे महिलायें आगे बढ़ सकती है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के प्रयागपुर प्रखंड से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से नीला से साक्षात्कार लिया।नीला ने बताया कि इनके क्षेत्र में पिछले कुछ सालों से बारिश बहुत कम हुई है। कम बारिश होने से फसल में कई प्रकार के रोग लग रहे हैं। खेत में घास उग रहे हैं। मिट्टी पर भी बुरा प्रभाव पड़ा है। फसल काटने के समय उपज भी कम होगा। इन सभी कारणों से किसान बहुत परेशान हैं।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के प्रयागपुर प्रखंड से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से चाची से साक्षात्कार लिया।चाची ने बताया कि इनके इलाके में बारिश कम हुई है। बारिश कम होने से किसानों की फसल सूख रही है और बहुत सारी बीमारियां लग रही है।धान के फसल में हानि हो गया है
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला प्रखंड पयागपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से नंदा से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि अगर माता पिता या घर के बड़े बुज़ुर्ग सही है और उन्होंने अपने बच्चो को अनुशासन में रखा है तो महिलाओं के लापता होने की संभावना कम हो जाती है
