उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर ब्लॉक से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से तिवारी जी से साक्षात्कार लिया। तिवारी जी ने बताया कि सबसे पहले सरकार को महिलाओं को को स्व-रोज़गार योजना के तहत जोड़ने की जरुरत है, उन्हें प्रशिक्षित करना और उन्हें दिखाएं कि समाज में आत्मनिर्भर कैसे बनें और कुछ ऋण प्रदान करें ताकि वे अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकें। रोजगार के लिए प्रशिक्षण देना बहुत महत्वपूर्ण है, उन्हें प्रशक्षण देकर और उनके साथ साझेदारी में काम करे तो महिलाएं आगे बढ़ सकती हैं।नागरिक समाज में सबसे पहले यहाँ की महिलाओं को सशक्त बनाये और सरकारी योजना के साथ अपने काम को साझा करे और उनके काम में हाँथ बंटाये, इससे महिलायें आगे बढ़ सकती है
