उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मुकेश कुमार मौर्या से साक्षात्कार लिया।मुकेश कुमार ने बताया कि समाज में महिला को भी पुरुष के समान सम्मान मिलना चाहिए। महिलाओं के लिए जागरूक तथा शिक्षित होना बहुत जरूरी है।हमारे समाज में सरकार के द्वारा निकाली गई योजना का लाभ समाज की महिलाएं नहीं ले पा रही हैं। पुरुष की सोच है कि महिलाएं घर में ही रहें और घर का काम करें जो गलत है। वर्तमान समय में महिलाएं हर क्षेत्र में काम कर रही हैं। जैसे - पुलिस , डाक्टर ,इत्यादि
