उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शिवपाल सिंह से साक्षात्कार लिया।शिवपाल सिंह ने बताया कि भूमि अधिकार के प्रति महिलाओं को जागरूक और शिक्षित होना बहुत जरुरी है। सरकार ने महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए कई उद्योग चलाए हैं। जैसे - सिलाई के अवसर , हथकरघा उद्योग,इत्यादि। समूह भी लोन दे रहा है। महिलाओं को भी भूमि में अधिकार मिले , इसके लिए सरकार प्रयासरत है। महिला और पुरुष को बराबर सम्पत्ति का अधिकार मिलना चाहिए।
