उत्तरप्रदेश राज्य के ब्लॉक पयागपुर थाना पयागपुर तहसील पयागपुर गांव पटोला बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से रमाशंकर पिता का नाम रामद्वारे से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि ऐसी कई महिलाएं हैं जो बेरोजगार और गरीब हैं। इसलिए उनके लिए कुछ महत्वपूर्ण योजनायें निकाली जानी चाहिए। मारे समाज में शिक्षित महिलाएं घर के अंदर बैठी हैं अगर वे बाहर नहीं निकलेंगी उन्हें जागरूक नहीं किया जाएगा तो वे आगे नहीं बढ़ पायेंगी। उनका कहना है कि हर घर में झगड़ा होता है क्युंकि बहुत घरों में केवल एक ही आदमी काम करने वाला होता है और उसे परिवार और बच्चो को पालना होता है। भारत सरकार द्वारा बहुत सारी योजनाएं चलाई जा रही जैसे सिलाई मशीन का काम है समूह में काम है। अगर महिलाएँ हमारे समाज में अपना व्यवसाय या व्यापार नहीं करेंगी, तो हमारे समाज में गरीबी नहीं खत्म नहीं होगी।
