"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ श्री जीवदास साहू ,टमाटर की खेती के सम्बन्ध में जानकारी दे रहे है। टमाटर के उन्नत किस्म और इसके उपचार की अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.
बिहार राज्य के जिला नवादा से संगीता कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से जितेंद्र चौरासिया से हुई। जितेंद्र चौरासिया यह बताना चाहते है कि महिलाओं को जमीन में समान अधिकार दिया गया है। उनको पैतृक संपत्ति में बंटवारा कर के उनका हक़ दिया जाना चाहिए। जिससे वह अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दे सके। महिलाओं का विकास करने के लिए उनको जमीन में हिस्सा देना जरूरी है।
बिहार राज्य के नवादा जिला के पकरीबरावां प्रखंड से संगीता कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रौशन कुमार से बातचीत किया। बातचीत के दौरान रौशन ने बताया कि महिलाओं को अगर अच्छे से शिक्षित किया जायेगा तो परिवार की उन्नति होगी, घर परिवार में बच्चे शिक्षित होंगे। साथ ही महिलाएं निजी या सरकारी क्षेत्रों में नौकरी कर सकेगी
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा मटर की फसल के बारे में जानकारी दे रहे हैं। विस्तारपूर्वक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें .
आज पूरे देश भर में हर्षोल्लास के साथ दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है। दशहरा का पर्व असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक माना जाता है। इसी दिन मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम ने अहंकारी रावण को पराजित कर विजय हासिल किया था और समस्त मानव समुदाय को एक सकारात्मक सन्देश दिया था । आइये हम सब अपने अंदर छिपी बुराइयों का अंत करने का प्रण ले और आपसी सौहार्द एवं पुरे हर्षोल्लास के साथ विजयादशमी का पर्व मनाये। इसी के साथ आप सभी श्रोताओं को मोबाइल वाणी परिवार की ओर से विजयदशमी पर्व का हार्दिक शुभकामनाएं
सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...
बिहार राज्य के नवादा ज़िला से बिंदु देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से परमिला देवी से हुई। परमिला बताती है कि पैतृक संपत्ति में जितना हक़ बेटा का है ,उतना हक़ बेटी का भी होना चाहिए । भले ही उसे दहेज़ दिया जाता है पर बेटी को संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए
बिहार राज्य के नवादा ज़िला से बिंदु देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से धनेश कुमार से हुई। ये कहते है कि बेटी को पैतृक संपत्ति में हिस्सा नहीं मिलना चाहिए क्योंकि उसकी दहेज़ दे कर शादी करवा दी जाती है। इसीलिए पैतृक संपत्ति में बेटी को हिस्सा नहीं मिलना चाहिए।
बिहार राज्य के नवादा ज़िला से बिंदु देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से धनेश कुमार से हुई। ये कहते है कि एक महिला के शिक्षित होने से उसका पूरा परिवार शिक्षित होता है। महिला का शिक्षित होना ज़रूरी है
परम्पराओं और संस्कृति से परिपूर्ण हमारा देश भारत में विभिन्न त्योहार मनाया जाता है और इन्ही में से एक है दुर्गा पूजा का त्यौहार । नौ दिनों के इस त्यौहार में दुर्गा माँ के नौ रूपों की विधिवत पूजा अर्चना की जाती है। यह उत्सव राक्षस महिषासुर पर योद्धा देवी दुर्गा की जीत का उत्सव है। दुर्गा पूजा का त्यौहार महिला शक्ति का चित्रण करता है और बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाता है । विभिन्न जगहों पर अलग अलग मान्यताओं के साथ दुर्गा उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।साथियों आइये आपसी सौहार्द और खुशियाँ बाँट कर दुर्गा पूजा का त्यौहार मनाए। आप सभी साथियों को मोबाइल वाणी के पूरे परिवार की ओर से दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ।
