Transcript Unavailable.
गिरिडीह : झारखंड के प्रवासी मजदूरों का दूर प्रदेश में मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभी कल बुधवार को जहां मुम्बई के धारावी में गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखण्ड के खांखी निवासी मुमताज अंसारो का 23 वर्षीय पुत्र इकबाल अंसारी की फैक्ट्री में लगी आग में झुलस कर मौत हो गयी। वहीं आज गुरुवार को मुम्बई के वर्ली में काम के दौरान सीढी से गिरने से सरिया थाना क्षेत्र के नगर केसवारी गांव निवासी नोखलाल मंडल के 40 वर्षीय पुत्र भागीरथ मंडल की मौत हो गयी।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
गिरिडीह। बैंक ऑफ इंडिया जमुआ शाखा के तत्वावधान में गुरुवार को स्थाई लोक अदालत कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थाई लोक अदालत गिरिडीह के चेयरमैन रामबाबू त्रिपाठी, सदस्य सुधीर कुमार सिन्हा, बैंक ऑफ इंडिया जमुआ शाखा के प्रबंधक मो वसीम अकरम अंसारी, मिर्जागंज शाखा प्रबंधक देवाशीष कुमार रॉय, द्वारपहरी शाखा प्रबंधक कृष्ण मुरारी एवं पेशम शाखा प्रबंधक उमेश प्रसाद की मौजूदगी में कुल 13 एनपीए ऋण सेटलमेंट किया गया। जिसमें कम्परमाइज राशि ₹2,30,800 की वसूली की गई। मौके पर स्थाई लोक अदालत के चेयरमैन रामबाबू त्रिपाठी ने बताया कि स्थाई लोक अदालत कैम्प के माध्यम से बैंक द्वारा ग्राहकों को दी गई ऋण का आसान शर्तों पर निपटारा किया गया।
गिरिडीह : जैन धर्मावलंबियों की विश्व प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र मधुबन में दो दिवसीय महिला साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 25 एवं 26 फरवरी को होगा। इस महिला साइकलिंग प्रतियोगिता में देश के विभिन्न प्रांतो के प्रतिभागी शामिल होंगे। उक्त जानकारी झारखंड साइकिल संघ के ऑब्जर्वर रणवीर सिंह एवं जिला साइकिल संघ के सचिव जितेंद्र महतो ने संयुक्त रुप से दी।
गिरिडीह में अखिल भारतीय धोबी महासंघ द्वारा जिले के बिरनी प्रखंड में संत बाबा गाडगे की जयंती काफी धूमधाम से मनाई गई।
गिरिडीह : शारदा कन्या मध्य विद्यालय पचंबा में गुरुवार को शिक्षक अभिभावक बैठक का आयोजन हुआ। विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष सरिता देवी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मदन कुमार सिन्हा उपस्थित हुए।
गिरिडीह : विद्या विकास समिति झारखंड द्वारा आयोजित प्रांतीय प्रतिभा चयन एवं खोज, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गिरिडीह के भैया बहनों ने परचम लहराया। प्रांतीय प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के भैया- बहनों को बुधवार को विद्यायल के वंदना सभा में सम्मानित किया गया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
गिरिडीह : ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मोहम्मद कलीम ने गिरिडीह के इरफान अंसारी को गिरिडीह जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है।
गिरिडीह : बिरनी प्रखंड के भरकट्टा में माहुरी वैश्य मंडल महिला समिति का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें ऊषा देवी अध्यक्ष, अनिता देवी सचिव एवं सुनिता देवी कोषाध्यक्ष चुनी गई। वहीं उपाध्यक्ष के पद पर संगीता देवी चरणपहाडी, संगठन मंत्री सुजाता देवी, मीडिया प्रभारी संयोगिता देवी, उप सचिव प्रिती कुमारी एवं उप संगठन मंत्री के पद पर संगीता देवी तर्वे का सर्वसम्मति से चयन किया गया।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें
गिरिडीह : पांच दिनों से लापता 21 वर्षीय युवक का अब तक कोई सुराग नहीं मिलने से परिजन काफी परेशान होने लगे हैं। उनके अंदर अनिष्ट की आशंका घर करने लगी है। युवक के परिजन पुलिस से अविलम्ब उसे ढूंढ निकालने की गुहार लगाया है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
