गिरिडीह : दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और शिक्षा क्रांति के जनक मनीष सिसोदिया को C B I ने आबकारी नीति मामले में रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने सोमवार को गिरिडीह में आक्रोश मार्च निकाला और जेपी चौक पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया। रैली के दौरान आप नेताओं ने अडानी से यारी देश से गद्दारी नहीं चलेगी नहीं चलेगी, अडानी से यारी मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी शर्म करो शर्म करो, मनीष सिसोदिया तुझे सलाम आदि गगनभेदी नारे लगाये।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
गिरिडीह : जिले के सरिया थाना की पुलिस ने लूट कांड के दो अपराधियों को धर दबोचा है। दबोचे गये अपराधियों में निमियाघाट थानां क्षेत्र के रोशना टुंडा निवासी बसंत साव व इसरी बाजार निवासी ज्वेलरी सॉप के संचालक श्याम नंदन स्वर्णकार शामिल हैं। उक्त जानकारी डीएसपी संजय राणा ने आज एक प्रेस वार्ता कर दी।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
गिरिडीह : केंद्रीय माहुरी नवयुवक समिति की कार्यकरिणी की बैठक बिरनी प्रखण्ड के पलौन्जिया स्थित एक मैरेज हाल में सम्पन्न हुआ। बैठक में गिरिडीह, कोडरमा एवं धनबाद जिले के समाज के लोगों ने भाग लिया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
गिरिडीह : रांची रेल मंडल के डीआरयूसीसी सदस्य अरूण जोशी ने पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अरुण अरोड़ा को एक पत्र प्रेषित कर मधुपुर से रांची इंटरसिटी ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग किया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
गिरिडीह : गिरिडीह जिला चैम्बर ऑफ कॉमर्स के सचिव निर्मल झुनझुनवाला ने गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे से गिरिडीह जिले पर भी ध्यान देने का अनुरोध किया है। उन्होंने झारखंड के विकास पुरुष के रूप में उन्हें सम्बोधित करते हुए कहा कि झारखंड में गिरिडीह जिला भी आता है किंतु आपका आशीर्वाद इस जिला को नहीं मिला है।
गिरिडीह : बरनवाल सेवा समिति,गिरिडीह के तत्वाधान में बरनवाल महासभा जिला ईकाई की कार्यकारिणी की बैठक बरनवाल सेवा सदन में संपन्न हुआ। बैठक का शुभारम्भ महासभा अध्यक्ष लखनलाल बरनवाल, सचिव अंबिका प्रसाद बरनवाल, संरक्षक इंद्रजीत लाल, बद्रीलाल एवं शिवराम निशांत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर तथा कुलदेव महाराजा अहिबरन के तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
डिटर्जेंट पाउडर कंपनी का प्रतिनिधि बनकर दो युवको ने एक महिला के घर से करीब ढाई लाख के जेवरात की चोरी कर ली। घटना नगर थाना क्षेत्र के मैट्रोस गली की है। चोरी किये गये जेवरातों में सोना और चांदी के जेवरात शामिल हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
गिरिडीह : धनवार थाना क्षेत्र में एक दो मंजिला घर के बाथरूम में संदेहास्पद स्थिति में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। मृतक धनवार थाना क्षेत्र के टुंकलवी गांव निवासी सीताराम यादव है।
झारखण्ड राज्य के जिला गिरिडीह से राजेश कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल की एक बैठक जेपी चौक स्थित शिव पार्वती मन्दिर में हुई। बैठक में आगामी 5 मार्च को होली मिलन समारोह एवं एक दिवसीय अभ्यास वर्ग अयोजित करने का निर्णय लिया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
गिरिडीह : कायस्थों की अग्रणी संस्था राष्ट्रीय कायस्थवृन्द का होली मिलन समारोह आगामी 28 फरवरी को होगा। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कायस्थवृन्द का होली मिलन समारोह गिरिडीह के जेपी नगर स्थित चित्रांश भवन में आयोजित होगा। उक्त जानकारी राष्ट्रीय कायस्थवृन्द के जिला सचिव संजीव कुमार सिन्हा "सज्जन" एवं जिलाध्यक्ष एम के वर्मा ने संयुक्त रूप से दी। पदाधिकारी द्वय ने बताया कि राष्ट्रीय कायस्थवृन्द हर वर्ष पारिवारिक होली मिलन समारोह आयोजित करता है। जिसमे समाज से जुड़े महिला- पुरुष और बच्चे शामिल होकर फगुआ गीतों का आनंद लेते है और पकवान आदि का लुत्फ उठा एक दूसरे को गुलाल लगा होली त्यौहार की बधाई देते हैं। इस वर्ष 28 फरवरी को संध्या 5 बजे से यह समारोह आयोजित होगा जो देर शाम गये तक जारी रहेगा। राष्ट्रीय कायस्थवृन्द के पदाधिकारी द्वय ने चित्रांश समाज से जुड़े सभी लोगों को उक्त होली मिलन समारोह में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि होली मिलन समारोह में राष्ट्रीय कायस्थवृन्द के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारी मुख्य रूप से शामिल रहेंगे।
