गिरिडीह : दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और शिक्षा क्रांति के जनक मनीष सिसोदिया को C B I ने आबकारी नीति मामले में रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने सोमवार को गिरिडीह में आक्रोश मार्च निकाला और जेपी चौक पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया। रैली के दौरान आप नेताओं ने अडानी से यारी देश से गद्दारी नहीं चलेगी नहीं चलेगी, अडानी से यारी मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी शर्म करो शर्म करो, मनीष सिसोदिया तुझे सलाम आदि गगनभेदी नारे लगाये।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
