गिरिडीह : जैन धर्मावलंबियों की विश्व प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र मधुबन में दो दिवसीय महिला साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 25 एवं 26 फरवरी को होगा। इस महिला साइकलिंग प्रतियोगिता में देश के विभिन्न प्रांतो के प्रतिभागी शामिल होंगे। उक्त जानकारी झारखंड साइकिल संघ के ऑब्जर्वर रणवीर सिंह एवं जिला साइकिल संघ के सचिव जितेंद्र महतो ने संयुक्त रुप से दी।