गिरिडीह। बैंक ऑफ इंडिया जमुआ शाखा के तत्वावधान में गुरुवार को स्थाई लोक अदालत कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थाई लोक अदालत गिरिडीह के चेयरमैन रामबाबू त्रिपाठी, सदस्य सुधीर कुमार सिन्हा, बैंक ऑफ इंडिया जमुआ शाखा के प्रबंधक मो वसीम अकरम अंसारी, मिर्जागंज शाखा प्रबंधक देवाशीष कुमार रॉय, द्वारपहरी शाखा प्रबंधक कृष्ण मुरारी एवं पेशम शाखा प्रबंधक उमेश प्रसाद की मौजूदगी में कुल 13 एनपीए ऋण सेटलमेंट किया गया। जिसमें कम्परमाइज राशि ₹2,30,800 की वसूली की गई। मौके पर स्थाई लोक अदालत के चेयरमैन रामबाबू त्रिपाठी ने बताया कि स्थाई लोक अदालत कैम्प के माध्यम से बैंक द्वारा ग्राहकों को दी गई ऋण का आसान शर्तों पर निपटारा किया गया।