गिरिडीह : एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो पेड़ से जा टकरायी। घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया है।
गिरिडीह : मधुपुर- गिरिडीह रेल पथ पर बुधवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी।
गिरिडीह : 12 वर्ष पुराने एक हत्याकांड मामले की सुनवाई करते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय की अदालत ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी भीम साव को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। वहीं न्यायालय ने उसके ऊपर दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
गिरिडीह : केंद्रीय कारा में कारापाल के पद पर तैनात एक्स आर्मी शशिभूषण सिंह पर हुए जान लेवा हमला मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। वहीं गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने घायल एक्स आर्मी शशिभूषण सिंह का सर्विस रिवाल्वर भी बरामद कर लिया है। उक्त जानकारी एसपी अमित रेणु ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर दी।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
गिरिडीह : ताजिकिस्तान में फंसे झारखण्ड प्रदेश के 35 प्रवासी मजदूरों में दो मजदूरों की रविवार को वतन वापसी हुई है। वतन वापस होने वाले प्रवासी मजदूरों में धनबाद जिले के तोपचाची निवासी प्रवासी मजदूर दिनेश कुमार महतो और हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ प्रखंड के उच्चाघाना निवासी प्रकाश महतो शामिल हैं।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
गिरिडीह : प्रदेश के कृषि मंत्री से कृषि शुल्क में 2 प्रतिशत की वृद्धि सम्बन्धी कृषि विपणन विधेयक में संशोधन किए जाने के आश्वासन मिलने के बाद झारखंड प्रदेश के खाद्यान्न व्यवसायियों की हड़ताल समाप्त हो गयी। खाद्यान्न व्यवसायियों की हड़ताल के समाप्त होने के बाद रविवार से सभी किराना दुकान आम दिनों की तरह खुल गये हैं। जिससे उपभोक्ताओं ने राहत मिली है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
गिरिडीह : झामुमो युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलीप ठाकुर ने बिरनी प्रखण्ड के सक्रिय कार्यकर्ता राजू अंसारी को युवा मोर्चा के जिला समिति के संगठन सचिव के पद पर मनोनीत किया है। रविवार को झामुमो युवा मोर्चा की बैठक में उन्हें सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू की मौजूदगी में जिलाध्यक्ष संजय सिंह के हाथों मनोनयन पत्र प्राप्त हुआ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
झारखंड राज्य के गिरिडीह जिला के बाघमारा प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राजेश कुमार ने बताया की गिरिडीह सदर प्रखंड के मोहनपुर पंचायत के राशन डीलर द्वारा कार्डधारी लाभुको को दिसंबर माह का अंगूठा लगवाकर राशन नहीं दिए जाने की शिकायत पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मो हसनैन अली डीलर के गोदाम पहुंचकर निरीक्षण किया।इस दौरान स्थानीय कार्डधारी लाभुकों ने बताया की राशन डीलर द्वारा प्रत्येक कार्ड पर तीन से चार किलो राशन का कटौती किया जाता है। ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें
गिरिडीह : जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा रविवार को केंद्रीय कारा में काराधीन बंदियों के बीच जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें
गिरिडीह : गांडेय विधायक डॉ सरफराज अहमद ने शिबुआडीह एवं ताराटाङ में 2 योजनाओं की आधारशिला रखी।
