गिरिडीह : केंद्रीय कारा में कारापाल के पद पर तैनात एक्स आर्मी शशिभूषण सिंह पर हुए जान लेवा हमला मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। वहीं गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने घायल एक्स आर्मी शशिभूषण सिंह का सर्विस रिवाल्वर भी बरामद कर लिया है। उक्त जानकारी एसपी अमित रेणु ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर दी।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
