गिरिडीह : प्रदेश के कृषि मंत्री से कृषि शुल्क में 2 प्रतिशत की वृद्धि सम्बन्धी कृषि विपणन विधेयक में संशोधन किए जाने के आश्वासन मिलने के बाद झारखंड प्रदेश के खाद्यान्न व्यवसायियों की हड़ताल समाप्त हो गयी। खाद्यान्न व्यवसायियों की हड़ताल के समाप्त होने के बाद रविवार से सभी किराना दुकान आम दिनों की तरह खुल गये हैं। जिससे उपभोक्ताओं ने राहत मिली है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
