गिरिडीह : झारखंड के प्रवासी मजदूरों का दूर प्रदेश में मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभी कल बुधवार को जहां मुम्बई के धारावी में गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखण्ड के खांखी निवासी मुमताज अंसारो का 23 वर्षीय पुत्र इकबाल अंसारी की फैक्ट्री में लगी आग में झुलस कर मौत हो गयी। वहीं आज गुरुवार को मुम्बई के वर्ली में काम के दौरान सीढी से गिरने से सरिया थाना क्षेत्र के नगर केसवारी गांव निवासी नोखलाल मंडल के 40 वर्षीय पुत्र भागीरथ मंडल की मौत हो गयी।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें