उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से ज्योति सिंह उत्तरप्रदेश मोबाइल वाणी के माध्यम से कुपोषण के बारे में जानकारी देते हुए यह कहती हैं कि सही मात्रा में पोषण आहार न मिलने से बच्चों और महिलाओं को कुपोषण का शिकार बनना होता है और प्रतिरोधक क्षमता ख़त्म हो जाती है। उन्होंने यह भी बताय कि सही पोषण न मिलने से मानसिक क्षमता खत्म हो जाती है
उत्तर प्रदेश राज्य के जिला बस्ती से मोबाइल वाणी के माध्यम से अरविन्द श्रीवास्तव बता रहें हैं की ओआरएस बनाने से पहले हाथ को साबुन से धो ले। उसके बाद एक गिलास पानी में चुटकी भर नमक और एक चमच चीनी डाले और दोनों को अच्छे से मिश्रण करें उसके बाद टेस्ट करके देखे इसका टेस्ट ना ही नमकीन और ना ही मीठा जैसे होना चाहियें। तब बच्चे को दे और 24 घंटे के बाद जो भी ओआरएस घोल बचा है उसे फेक देना चाहियें
उत्तरप्रदेश राज्य के ब्लॉक महाराजगंज के ग्राम फक्तपुर से विकास कुमार गुप्ता उत्तरप्रदेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि उनके गाँव की सड़क की मरम्मत प्रधान के द्वारा नहीं करवाया जा रहा है। जिसके चलते लोगों को आने जाने में काफी समस्या हो रही है
उत्तरप्रदेश राज्य से राजेश कुमार पटेल ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि शरीर में पर्याप्त पोषक तत्वों की कमी से होता है कुपोषण। कुपोषण में आहार एक मुख भूमिका निभाता है। आम टूर पर लोगों को पता नहीं लगता है कि कुपोषण है या नहीं कैसे पता करें। इसके लक्षणों में थकान, चक्कर आना और वजन घटना शामिल होते है। कुपोषण का इलाज नहीं करना शारीरिक और मानसिक विकलांगता का कारण बन सकता है
उत्तरप्रदेश राज्य से रवि ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि शरीर में पर्याप्त पोषक तत्वों की कमी से होता है कुपोषण। कुपोषण में आहार एक मुख भूमिका निभाता है। आम टूर पर लोगों को पता नहीं लगता है कि कुपोषण है या नहीं कैसे पता करें। इसके लक्षणों में थकान, चक्कर आना और वजन घटना शामिल होते है। कुपोषण का इलाज नहीं करना शारीरिक और मानसिक विकलांगता का कारण बन सकता है
उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला के राम नगर से अंकित मिश्रा उत्तरप्रदेश मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बता रहे हैं कि जोखवा से लेकर सङ्गदा गाँव तक सड़क ख़राब होने से लोगों को आने जाने में काफी समस्या हो रही है
उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से अंकित मिश्रा उत्तरप्रदेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि उनके गाँव में 3 दिनों से नहीं आ रही बिजली। जिसके चलते लोगों को काफी समस्या हो रही है
उत्तरप्रदेश राज्य के झाँसी जिला से विजय कुमार उत्तरप्रदेश मोबाइल वाणी के माध्यम से वह कार्यक्रम के बारे में और जानकारी चाहते हैं
उत्तरप्रदेश राज्य से रमेश श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि वे मोबाइल वाणी के नियमित श्रोता हैं और इस पर चलने वाले कार्क्रम उन्हें बहुत अच्छे लगते हैं
उत्तरप्रदेश राज्य नागेंद्र उत्तरप्रदेश मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताया कि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री के द्वारा यह ऐलान किया गया है की हर वर्ष रक्षा बंधन के त्यौहार में लड़कियों और महिलाओं को बस में मुफ्त यात्रा करने का अवसर मिलेगा
