समस्याओं का हल न होने पर देंगे धरना। बेनीगंज(हरदोई):नगर में व्याप्त अनियमिततताओ,समस्याओं व उनसे हो रही नागरिकों को परेशानी को ध्यान में रखते हुए किसान यूनियन संगठन के द्वारा एक बड़ा कदम उठाया गया है और नगर पंचायत प्रशासन को समस्याओं के लिए लिखित ज्ञापन सौंपा गया है,साथ साथ समस्याओं के समय से निस्तारण न होने पर किसान यूनियन द्वारा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की बात भी कही गई।

मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत गोकुला गांव निवासी आशुतोष सिंह के घर पर लगे मीटर में बिल ऑनलाइन 417 बता रहा है लेकिन कर्मचारी द्वारा बिल ज्यादा निकाल दिया गया है। आशुतोष सिंह का कहना है कि मोबाइल वाड़ी के माध्यम से हमको न्याय जरूर मिलेगा

परिवहन विभाग की बस अब हर गांव तक पहुंचेगी इसके लिए विभाग की ओर से गांव का सर्वे किया जा रहा है हरदोई परिक्षेत्र में 150 बसें शामिल हो सकती हैं इससे यात्रियों को राहत मिलेगी

डेंगू के मरीजों की संख्या 60 के पार पहुंच गई है मलेरिया के साथ तेजी से बढ़ रहा डेंगू लाचार नजर आ रहा मलेरिया विभाग मलेरिया और डेंगू के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं अस्पतालों में मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है लेकिन स्वास्थ्य विभाग लाचार नजर आ रहा है जिसका खामियाजा मरीज को भुगतना पड़ रहा है

अयोध्या धाम से चलकर आ रहे हनुमान जी की प्रतिमा का भव्य स्वागत किया गया। बताते चले कि प्रताप अयोध्या धाम से चलकर आ रहे हनुमान जी की प्रतिमा का भव्य स्वागत विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष लव कुमार मिश्रा और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रताप नगर चौराहा हनुमान जी की प्रतिमा पर माला पुष्प चढ़ाकर किया गया। इस मौके पर अमन गुप्ता,दीपक जोशी, अंकित सोनी, दिलीप,सुरेश,अंशू गुप्ता,विशाल तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।

अयोध्या।मिल्कीपुर क्षेत्र में दो दिनों से रुक रुक कर हवा के साथ हो रही तेज बारिश से सब्जियों की फसलों को काफी नुकसान हो रहा है। लौकी, कद्दू, मूली, पालक, धनिया, मिर्चा आदि कम पानी वाली सब्जियों की फसल को काफी नुकसान पहुंच रहा है। इससे अब सब्जियों के दामों में भी तेजी आने की संभावना बढ़ गई है। क्योंकि खेतों में हुए जल भराव से सब्जियां सड़ना शुरू कर दी है। 50 प्रतिशत किसान धानो की कटाई कर रहे हैं लेकिन दो दिनों से हो रही बारिश के चलते खेतों में जल भराव हो जाने से काटी गई धान की फसलें खेतों में तैर रही है।यदि और वर्षा हुई तो काटी गई धान की फसल खेत में ही अंकुरित हो जाएगी। जो धान की फैसले नहीं काटी थी बारिश के साथ तेज हवा के चलते खेतों में गिर गई है किसान धान की फसलों को बचाने के लिए खेतों में भरे पानी को पंपिंग सेट से बाहर भी निकल रहे हैं। किसान प्रदीप कुमार, रामजीत, दयाराम मौर्या, त्रियोगीनाथ वर्मा ,बेद प्रकाश, दीनानाथ राजू श्याम बिहारी सहित अन्य किसानों का कहना है कि सब्जियों के खेतों में मेढ़ो के बराबर पानी भरा हुआ है कद्दू, लौकी, खीरा, मौली पलक सब खेतों में ही सड़ जा रही है। पानी निकासी की खेतों से कोई व्यवस्था नहीं है यदि ऐसी बारिश हुई तो सब्जी की सारी फैसले चौपट हो जाएगी। किसान राजेश मौर्या, रामनाथ तिवारी, राधेश्याम शर्मा, रामधीरज पाण्डेय, देवदत्त पाण्डेय,राजित राम, दयानंद का कहना है कि जब पानी की किसानों को जरूरत थी तब बरसात नहीं हो रही थी, धान की फैसले कट रही है तो बारिश हो रही है ऐसे में धान की फैसले खराब हो जा रही है। किसानों को आलू सरसों की बुवाई में भी काफी लेट हो रहा है। जो फैसले अभी तैयार नहीं थी वह हवा के चलते गिर गई है और ऊपर से पानी भी भर गया है।

Pyar ki pahchan

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.