Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

सौर्य जागरण यात्रा की निकली झंडा बाइक रैली। सौर्य जागरण यात्रा श्री राम की पावन नगरी अयोध्या धाम से चल कर काशी विश्वनाथ तक जाने वाली सौर्य जागरण यात्रा आज 5 अक्टूबर को सण्डीला में आगवन होने पर विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल कोथावां के पदाधिकारियों व सदस्यों के द्वारा कोथावां क्षेत्र का भम्रण करते हुए झंडा रैली निकाली गई,झंडा रैली कोथावां से होते हुए भगवान बुद्ध इंटर कॉलेज सण्डीला को रवाना हुई।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

*कछौना, हरदोई।* लखनऊ पलिया नेशनल हाईवे पर वृहस्पतिवार को फेस टू में ई रिक्शा में तेज गति व अनियंत्रित वाहन की टक्कर से एक किशोरी की दर्दनाक मृत्यु हो गई। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया हैं। इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली कछौना के अंतर्गत ग्राम बघुआमऊ निवासी विनोद श्रीवास्तव की पुत्री जूली उम्र 17 वर्ष रिश्तेदार राधा व क्षेत्र की अन्य सवारियों के साथ ई-रिक्शा से संडीला जा रही थी। जूली अटवा बैंक बांगरमऊ जिला उन्नाव रिश्तेदारी में मेला देखने जा रही थी। इसी दौरान लखनऊ पलिया नेशनल हाईवे पर फेस टू में गोल्डन ढाबा के सामने पीछे से तेज गति व नियंत्रित वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया, जिसमें वाहन जूली के सिर के ऊपर से निकल गया, सिर कुचलने से मौके पर मृत्यु हो गई। मृतक जूली रैंसो के एक प्राइवेट स्कूल की छात्रा थी। बहनों में सबसे छोटी थी, दो भाई हैं। इस घटना से परिवार के लोग बदहवास हैं। प्रभारी निरीक्षक आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया सीसीटीवी फुटेज व स्थानीय लोगों के बयान पर वाहन की पहचान कर प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाई की जाएगी। लखनऊ पलिया नेशनल हाईवे का चौड़ीकरण का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। जगह-जगह मार्ग खुदा पड़ा है। पर्याप्त संकेतक सूचक न लगे होने के कारण व काफी धूल उठने से व मानकों को ताक पर रखकर निर्माण कार्य चलने के कारण दुर्घटनाओं में तेजी से इजाफा हो गया है। जिसके चलते आय दिन सड़क दुर्घटनाओं से लोगों को घायल व जीवन से हाथ धोना पड़ रहा है। जिसका खामियाजा पीड़ित को जीवन भर उठना पड़ता है। वहीं मृतक परिवार इस दंश को जीवन भर झेलता है।

संडीला तहसील के विकासखंड कछौना कार्यालय का सीडीओ सौम्या गुरुरानी ने निरिक्षण किया इस दौरान अभिलेखों के रखरखाव समेत विकास कार्यों में काम्या मिलने पर लिपिक का वेतन रोकने की कार्यवाही की और कड़ी नाराजगी जताई

संडीला मे राजकीय इंटर कालेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संडीला द्वारा रानी दुर्गावती  की जयंती मनाई गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानाचार्या नईमुस्सहर सिददीकी  ने पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया उन्होंने रानी दुर्गावती जी की वीरता और स्वाभिमान पर प्रकाश डाला, जिसमें जिला सह संयोजक सूरज सिंह सिकरवार  ने उनकी वीरता, अदम्य साहस और उनके द्वारा मातृभूमि के प्रति प्रेम-भाव के बारे में बताया इस मौके पर  अध्यापक अभिनव,अंश,नगर खेल-कूद प्रमुख आकाश  हरिकेश एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद  रहीं

संडीला के राजकीय इंटर कालेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संडीला द्वारा रानी दुर्गावती  की जयंती मनाई गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानाचार्या नईमुस्सहर सिददीकी  ने पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया उन्होंने रानी दुर्गावती जी की वीरता और स्वाभिमान पर प्रकाश डाला, जिसमें जिला सह संयोजक सूरज सिंह सिकरवार  ने उनकी वीरता, अदम्य साहस और उनके द्वारा मातृभूमि के प्रति प्रेम-भाव के बारे में बताया इस मौके पर अध्यापक अभिनव,अंश,नगर खेल-कूद प्रमुख आकाश  हरिकेश एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद  रहीं