Transcript Unavailable.
प्रधान ने उखड़वाया खंड़जा बीडीओ ने भेजा नोटिस। भरावन ब्लॉक की ग्राम पंचायत कटियार में तीन साल पहले लगाए गए खड़ंजे को प्रधान ने बिना स्वीकृति के उखड़वा दिया।इस मामले में बीडीओ ने प्रधान और सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की है।जिसमे जेई लघु सिंचाई,एडीओ पंचायत व एडीओ कृषि को शामिल किया गया है जांच करने वाली टीम से पांच दिन में जांच रिपोर्ट मांगी गई है। पंचायत के ग्राम सदस्य गुड़ु,शरीफ अली,चुनना,नासिर,जमालू, महबूब,शिवप्रसाद, ओर विक्रम ने मंगलवार को बीडीओ भरावन से की शिकायत में प्रधान प्रेमवती व सचिव पर मिलीभगत से तीन तीन साल पहले लगाए गए खड़ंजे को बिना स्वीकृति के उखड़वा कर उसे उठा ले जाने और ग्राम निधि से हैंडपंप रिबोर,मरम्मत व अन्य कार्यो के नाम पर फर्जी भुगतान कराने समेत 11 बिंदु शामिल किया है।और उधर प्रधान पति प्रमोद कुमार ने बताया खड़ंजा धँस गया था जिसके कारण उसे उखड़वाया गया है।
परिवार नियोजन को लेकर हुई कार्यशाला। हरदोई:परिवार नियोजन को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।जिसमें दवा व्यापारी मौजूद रहे।कार्यशाला का शुभारंभ खाद्य एवं औषधि निरीक्षक स्वागतिक घोष ने किया।केमिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के दवा विक्रेताओं के साथ परिवार नियोजन पर एक कार्यशाला आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ0 रोहताश कुमार,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ समीर वैश्य,नोडल अधिकारी एनयूएचएम मौजूद रहे।
सीडीपीओ ने आंगनवाड़ी सहायिका से ली रिश्वत। बाल विकास पुष्टाहार महकमें में रिश्वत लेने और देने का खुला खेल खेला जा रहा है। सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो हो रही है जिसमें पिहानी में तैनात सीडीपीओ आंगनबाड़ी सहायिका से रिश्वत के तौर पर ₹20000 लेते हुए दिखाई दे रही है इस बारे में डीएम एमपी सिंह ने सारे मामले की जांच कर कर सख्त कार्रवाई की बात कही है सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही वीडियो पिहानी ब्लाक का बताया गया है वीडियो में सामने सलवार सूट पहने खड़ी सीडीपीओ बताई जा रही है वहीं अपने हाथ से रुपए लेते हुए हस का तारीख के बारे में बोल रही और वीडियो में नहीं आ रही वह आंगनबाड़ी सहायिका बताई गई है वहीं अपने हाथ से सीडीपीओ को पान 500 के नोट दे रही है बताया गया है कि डीपीओ ने ₹20000 लिए हैं दम एमपी सिंह का कहना है कि सारे मामले की गहराई से जांच कर कर सख्त कार्रवाई की जाएगी
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बीआरसी पर कल बटेंगे सहायक उपकरण। समेकित शिक्षा के तहत शनिवार से कानपुर की एलिम्को कंपनी दिव्यांग बच्चों को उपकरण बाटेंगे की शुरुआत करेंगी बीएसए विजय प्रताप सिंह ने बताया है कि दिव्यांग बच्चे का शिविर लगा कर परीक्षण किया जा चुका है बच्चों को कछौना बावन और बिलग्राम के बीजीआरएस मेमोरियल इंटर कॉलेज मैं दिव्यांग उपकरण दिए जाएंगे
*कोथावां(हरदोई):* तहसील संडीला में कल शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होगा। इस सम्पूर्ण समाधान दिवस में आमजनमानस अपनी व्यक्तिगत समस्याओं के निस्तारण हेतु उपस्थित होकर अपनी समस्या को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के समक्ष रख सकते हैं। इस दौरान जिले के समस्त विभागों के आला अधिकारी मौजूद रहेंगे। साथ ही दिव्यांगों हेतु कैंप का आयोजन किया जाएगा जिसमें उनके प्रमाण पत्र आदि जारी किए जाएंगे।
खबर का असर:पुलिया सुधरी तो क्षेत्र के लोग बोले थैंक्यू मोबाइल वाणी। कोथावां विकास खण्ड के हरैया मार्ग से अटसलिया भूड़ से पनरभू गांव को जोड़ने वाले रास्ते में बनी पुलिया के पास बारिश से सड़क कटाव हो गया था।इससे राहगीरों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था।जब हरदोई मोबाइल वाणी ने प्रमुखता से खबर को प्रकाशित किया था खबर प्रकाश ने आते ही सड़क की मरम्मत करा दी गई।पीडब्ल्यूडी विभाग जई रमेश चंद्र ने मौके पर पहुँच कर गुरुवार को जेसीबी से सड़क की दोनों तरफ पटरी की मरम्मत कार्य कराकर रास्ते को दुरुस्त करा दिया।इससे ग्रामीण खुश नजर आए
बलरामपुर बेकिंग न्यूज
