*कछौना,हरदोई।* 73वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2023 का शुभारंभ सुभाष चंद्र बोस महाविद्यालय कहली गौसगंज में मुख्य अतिथि रजनी तिवारी एवं अशोक अग्रवाल अध्यक्षता कर रहे, इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। जिला विद्यालय निरीक्षक बालमुकुंद प्रसाद, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह, जिला क्रीड़ा सचिव अवधेश त्रिपाठी मौजूद रहे। मंत्री रजनी तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज माध्यामिक विद्यालयों के जो छात्र एवं छात्राएं खेल कूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहें हैं। वही कल आने वाले समय में हमारे देश की प्रतिभाशाली खिलाड़ी होंगे।आज भारत सरकार खेल के दायरे को बढ़ावा देने के लिए ब्लॉक स्तर पर स्टेडियम और अन्य मूल भूत सुविधाएं मुहैया करा रही है। विशिष्ट अतिथि अशोक अग्रवाल ने विजयी प्रतिभागियों को बधाई दी और साथ ही मेडल और प्रमाण पत्र वितरित किए। जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद ने सभी आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं आयोजक प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह ने सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा सचिव अवधेश त्रिपाठी ने किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका का निर्वाहन हंसराज कुशवाहा , श्याम नारायण त्रिवेदी, राम दयाल, सरोज कुमार, अतुल कुमार, शिवाकांत कुशवाहा आदि ने की। इस अवसर पर माध्यामिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य टी आर वर्मा, रमाशंकर पाठक, शिव राज सिंह, मनोज कुमार, सतगुरु प्रसाद, अभिराम सिंह, अखिलेश कुमार, अमित वर्मा, उदय प्रकाश कनौजिया, सुनील रस्तोगी आदि उपस्थित रहे एवं माध्यामिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी आशीष कुमार सिंह, विधान चंद्र द्विवेदी, राजीव मिश्रा और विशेष रूप से राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरुस्कृत पटेल टी आर कनौजिया एवं रामपाल उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता में 57 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। प्रथम दिवस पर हुई प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागी (सब जूनियर बालक) (600 मीटर दौड़) प्रथम - अनिकेत सिंह (कोटपाल सिंह इंटर कॉलेज अटिया मझिगवां) द्वितीय - सिद्धार्थ कुशवाहा बौद्ध (सेठ बाबू राम भारतीय इंटर कॉलेज पाली) तृतीय- दीपक (लाल बहादुर इंटर कॉलेज अटवा अली मर्दनपुर) (सब जूनियर बालिका, 600 मीटर दौड़) प्रथम - यशी सिंह (बी एन इंटर कालेज भगवंतनगर) द्वितीय - प्रियंका (कोटपाल सिंह इंटर कॉलेज अटिया मझिगवां) तृतीय- सुनैना (कोटपाल सिंह इंटर कॉलेज अटिया मझिगवां) (जूनियर बालक, 800 मीटर दौड़ ) प्रथम - अंबुज यादव (गांधी इंटर कालेज बेनीगंज) द्वितीय - पवन कुमार वर्मा (पीबीआर इंटर कॉलेज गौसगंज) तृतीय - आकाश पाल (आईआर इंटर कॉलेज संडीला) जूनियर बालिका 800 मीटर दौड़ में प्रथम - सलोनी (आईआर इंटर कॉलेज संडीला) द्वितीय - आसमा बानो (कोटपाल सिंह इंटर कालेज ,अटिया मझिगवां) तृतीय - रिचा सिंह (एसबीआरबी इंटर कॉलेज ,पाली) सीनियर वर्ग बालक 800 मीटर दौड़ में प्रथम - विपिन सिंह जनता इंटर कॉलेज नगला भूपतिपुर हरदोई, द्वितीय - अमन कुमार वीवीएम इंटर कालेज भरावन, तृतीय - दीपक कुमार महात्मा गांधी इंटर कॉलेज पलिया, सीनियर वर्ग बालिका, 800 मीटर दौड़ में प्रथम - हेमा (कोटपाल सिंह इंटर कालेज अटिया मझिगवां) द्वितीय - साधना (आईआरइंटर कॉलेज संडीला) तृतीय - मोनिका यादव (संतोष इंटर कॉलेज बेहंदर सफल प्रतिभागी रहें।

कछौना, हरदोई।* वन रेंज कछौना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हो रहे अवैध कटान पर नवागत वन क्षेत्राधिकारी विनय कुमार सिंह ने लकड़ी माफियाओं के खिलाफ अभियान चला रखा है। तेजतर्रार युवा वन क्षेत्राधिकारी ने बताया उनकी प्राथमिकता पर्यावरण की रक्षा करना है, किसी भी दशा में अवैध कटान नहीं होगा। विभागीय अधिकारियों की संलिप्तता पर गोपनीय जांच कर कार्यवाई अमल में लाई जाएगी। बुधवार को एक जागरूक नागरिक द्वारा ग्राम बम्सखेड़ा में अवैध कटान की सूचना दी गयी, हरे भरे आम के बैग को काटकर लकडी भी गायब कर दी गई हैं और ठूठी भी गायब की जा रही हैं। मुखबिर की सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी कछौना विनय कुमार सिंह की टीम मौके पर देखकर लकड़ कट्टे मौका पाकर भाग गए। मौके पर जेसीबी मशीन बिना नंबर, दो ट्रैक्टर, एक ट्रॉली, अवशेषों को काटने वाली मशीन छोड़कर भाग गए। जिसे टीम ने कब्जे में लेकर सीज कर दिया। ग्राम बम्सखेड़ा में आम का बैग है।जिसमें मौके पर आठ हरे आम के पेड़ काटे गए थे। जिनकी लकड़ी मौके से गायब थी। हरे पेड़ों के पत्तों को मशीन से भूसा बनाया जा रहा था। पेड़ो के ठूठ जेसीबी से उखाड़ कर मौके से हटाया जा रहा था। वन क्षेत्र अधिकारी विनय कुमार सिंह ने जेसीबी ट्रैक्टर व चालकों को मौके से पकड़ लिया हैं। जिनसे पूछताछ चल रही है। जांचपरांत बाग मलिक व लकड़ कट्टों के खिलाफ वृक्ष संरक्षण अधिनियम के तहत ठोस कार्यवाही की जाएगी। टीम में वनकर्मी केपी सिंह, सुशील कुमार, नूरुद्दीन, राजेश कुमार, अशोक कुमार, हरि नाम सिंह आदि शामिल थे। इस कार्यवाई से लकड़ कट्टो में हड़कंप मच गया है।

कछौना/हरदोई।15 अगस्त 2019 को लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री ने महत्वकांक्षी योजना हर घर जल योजना की शुरुआत की। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के परिवारों को स्वच्छ पेयजल हेतु मिल सके। इस मिशन से लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। बल्कि महिला सशक्तिकरण के साथ रोजगार के नए द्वार खुलेंगे, परंतु विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के चलते ग्रामीण क्षेत्र की जनता पाइप लाइन डालने में सड़कों की खुदाई से ऊबड़खाबड़ सड़कों से आवागमन दुष्कर हो चुका है। सरकार की मंशा है, ग्रामीण परिवारों को शुद्ध पेयजल का सीधा लाभ मिलने लगा, यहां तक आंगनबाड़ी केंद्रों व परिषदीय स्कूलों में नौनिहाल आज भी प्रदूषित जल पीने को विवश है। जिससे नौनिहाल अनजाने में कई बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। इंडिया मार्का नल के पानी की गुणवत्ता की जांच कागजों में फील गुड हो रहा है। जमीनी स्तर पर पानी की सही गुणवत्ता की जांच नहीं होती है। वर्तमान समय में पाइपलाइन को डालने हेतु गांव के अंदर की आरसीसी सड़कें, इंटरलॉकिंग को खोद डाला गया है। परंतु कार्यदाई संस्था द्वारा सड़कों को दुरुस्त नहीं कराया गया। जिसके कारण बरसात के समय गहरे गहरे गड्ढे होने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। ग्राम सभा गौहानी, खजोहना, महमूदपुर धतिंगड़ा, महरी, मरेउरा, गाजू, पतसेनी देहात, समसपुर, कलौली, कमालपुर, बरवा सरसण्ड के ग्रामीण सड़कों की जर्जर हालत से आजिज आ चुके हैं। जिसका खामियाजा लोकसभा चुनाव 2024 में सत्ता पक्ष को उठाना पड़ सकता है। अगर समय रहते समस्या का निराकरण नहीं किया गया। गांव की सड़कों को ध्वस्त कर दिया गया है। जिसका खामियाजा आम जनमानस को उठाना पड़ रहा है।

आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के अधिष्ठाता डॉक्टर संजय पाठक ने बताया कि ड्रैगन फूड स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक है इसका सेवन करने से सर्दी जुकाम की को समस्या दूर होती है खांसी में भी राहत मिलती है अस्थमा के रोगियों को भी अधिक लाभ होता है और किसान भाई भी अपनी आय बढ़ा सकते हैं

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

हरदोई के सवायज़पुर से यह रिपोर्ट

Transcript Unavailable.

109 सड़कों की विशेष मरम्मत कराई जाएगी लोक निर्माण विभाग की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को स्वीकृत मिल गई है इन सड़कों की मरम्मत पर लगभग 21 करोड रुपए खर्च होने का अनुमान है