Transcript Unavailable.
भारत में विपक्षी दल कौन सा है इसके बारे में बताया गया
विपक्ष कौन बनाता है इसके बारे में बताया गया
बार-बार टाइफाइड होने के कारण
टाइफाइड बुखार की दवा तुलसी का पत्ता
बेनीगंज/हरदोई_जिलाधिकारी हरदोई के आदेशों के क्रम में किशोरियों में एनीमिया से बचाव के लिए स्कूल स्तर और समुदाय स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। विद्यालय स्तर पर किशोरी छात्राओं का स्वास्थ्य चेकअप नियमित अंतराल में किया जाता है। स्वास्थ्य टीम स्कूल स्तर पर भ्रमण कर छात्राओं का हेल्थ चेकअप करती है और आयरन की दवा दी जाती है। इसका उद्देश्य एनीमिया रोग से बचाव करना है। साथ ही हरी पत्तेदार सब्जी खाने की सलाह दी जाती है। समुचित पोषण से एनीमिया रोग से किशोरावस्था में ही बचाव संभव है। जिसके क्रम में आज एचसीएल के तत्वाधान में अभ्युदय संस्था द्वारा बेनीगंज के संजू देवी तेज नारायन इण्टर कॉलेज में शिविर लगा 127 छात्राओं की जरूरी जांच कर दवाएं वितरित की गई। उन्हें पत्तेदार हरी सब्जियां खाने की सलाह दी गई। वहीं विद्यालय स्टाफ में 3 लोगों ने हिमोग्लोबिन की जांच कराई। इस मौके पर लैब टेक्नीशियन अशोक कुमार जनरल फिजिशियन प्रभात वर्मा सुपरवाइजर दीपा अवस्थी,लक्ष्मी यादव,अनिल वर्मा सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। रिपोर्ट:बुद्धसेन सोनी
Transcript Unavailable.
सड़को पर गड्ढों से सफर करने वाले परेसान नहीं मिल रही निजात
सण्डीला-क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे संदिग्ध बुखार के दृष्टिगत मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडीला की दो टीमों के द्वारा ग्राम नरेन्द्रपुर एवं कल्याणपुर(सरवा)में कैंप लगाकर मरीजों की जांच एवं उपचार किया गया। ग्राम नरेन्द्रपुर में 55 एवं कल्याणपुर(सरवा) में 61 मरीजों को उपचारित किया गया जिसमें से नरेन्द्रपुर में 27 एवं कल्याणपुर(सरवा) में 42 संदिग्ध बुखार के मरीजों की जांच की गई जिसमें से कल्याणपुर(सरवा) में सभी मलेरिया के लिए ऋणात्मक पाए गए किसी भी मरीज में मलेरिया की पुष्टि नहीं हुई । जबकी नरेन्द्रपुर में 04 मरीज़ मलेरिया धनात्मक पाए गए जिनको मौके पर ही दवा उपलब्ध कराते हुए चिकित्सालय में भर्ती होने के लिए कहा गया।
संडीला नगर में रामलीला कमेटी की ओर से धूमधाम से श्री राम बारात निकाली गई। बारात का नगर में श्री राम भक्तों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। बारात के दौरान नगर में जय श्री राम के उद्घोष लगते रहे। श्री रामलीला कमेटी की ओर से नगर के रामलीला मैदान में मथुरा-वृंदावन के कलाकारों द्वारा मंचन किया जा रहा है। गुरुवार को नगर फूलमालाओं व बिजली की रोशनी से सजाया गया था। जगह-जगह श्री राम भक्त व महिलाएं हाथों में पुष्प व आरती लेकर पूजन के लिए खड़ी दिखाई दीं। देर शाम नगर में फूलों से सजे रथ पर श्री राम बारात निकाली गई। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की बारात में प्रभु श्री राम व लक्ष्मण को देखने के लिए सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने इस खूबसूरत दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया। शोभा यात्रा में कमेटी के पदाधिकारी सहित गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। शोभायात्रा नगर के इमलियाबाग से मुख्य मार्ग से होते हुए उन्नाव रोड स्थित जनता कोल्ड स्टोर तक गई। श्री राम बारात में पुलिस फोर्स ने भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार अग्रवाल, कोतवाल नित्यानंद सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज मरकंडेय सिंह, कमेटी संरक्षक गंगा शरण गुप्त, अध्यक्ष अभय कुमार गुप्ता, महामंत्री आनंद प्रकाश गुप्ता, प्रबंधक प्रेम बाबा,चंद्र मोहन आहूजा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित गुप्ता, हर्षवर्धन मिश्रा सहित गणमान्य मौजूद रहे।
