सण्डीला-क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे संदिग्ध बुखार के दृष्टिगत मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडीला की दो टीमों के द्वारा ग्राम नरेन्द्रपुर एवं कल्याणपुर(सरवा)में कैंप लगाकर मरीजों की जांच एवं उपचार किया गया। ग्राम नरेन्द्रपुर में 55 एवं कल्याणपुर(सरवा) में 61 मरीजों को उपचारित किया गया जिसमें से नरेन्द्रपुर में 27 एवं कल्याणपुर(सरवा) में 42 संदिग्ध बुखार के मरीजों की जांच की गई जिसमें से कल्याणपुर(सरवा) में सभी मलेरिया के लिए ऋणात्मक पाए गए किसी भी मरीज में मलेरिया की पुष्टि नहीं हुई । जबकी नरेन्द्रपुर में 04 मरीज़ मलेरिया धनात्मक पाए गए जिनको मौके पर ही दवा उपलब्ध कराते हुए चिकित्सालय में भर्ती होने के लिए कहा गया।