बरवापट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर पट्टी के बकुलहां टोला में घर से लापता युवक का शव पेड़ से लटकता मिला है। युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम में भेज कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। मृतक की पहचान संदीप यादव के रुप में हुई है। पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू ने घटनास्थल पर पहुंच वस्तुस्थिति से अवगत हुए और जल्द से जल्द घटना का पर्दाफाश करने की मांग किया है।
नगर पंचायत दुदही के वार्ड संख्या 12 के पूर्वी रेलवे ढाले के पास नाली निर्माण नहीं होने से लोग अपने घरों का गंदा पानी सड़क पर बहाने को मजबूर हैं। लेकिन इस तरफ नगर पंचायत दुदही के किसी भी जिम्मेदार का ध्यान नहीं जा रहा है। सड़क पर गंदा पानी फैलने से संक्रमित बीमारियों के फैलने का खतरा सता रहा है।
लखीमपुर खीरी विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर सदर ब्लाक के निपनिया गांव में कार्यक्रम। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने किया उद्घाटन।
लखीमपुर खीरी औरंगाबाद सेंटर पर ठंड से हुई किसान की मौत के बारे में मिल प्रबंधन ने साधी चुप्पी। कुछ भी बताने को तैयार नही, बहुत सस्ती हो गयी किसान की जान। ठंड से बचने के लिए सेंटरों पर नही है कोई इंतजाम। क्या अधिकारी भी ऐसे ही सोते रहेंगे कुम्भकर्णनीय नींद। या जागेगी मानवता। अगर ठंड से बचने के होते इंतजाम। तो बच सकती थी किसान की जान।
ग़ाज़ीपुर। नंदगंज थाना अंतर्गत रामपुर बन्तरा हाईवे बाईपास के समीप प्रातः बोलेरो और पिकअप में आमने सामने टक्कर हो जाने से 5 लोग आंशिक रूप से घायल हो गये जिन्हें स्थानीय प्राथमिक अस्पताल में उपचार कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी की ओर से आलू लदी पिकअप आ रही थी नंदगंज सब्जी मंडी और ग़ाज़ीपुर की ओर से बोलेरो जा रही थी जो हाइवे के बाईपास के पास आमने सामने टक्कर हो गयी जिससे दोनों गाड़ियां बुरी तरह छतिग्रस्त हो गयी। 5 लोग घायल हो गए। बोलेरो जौनपुर जनपद के केराकत की बतायी जा रही है। स्थानीय पुलिस ने दोनों गाड़ियों को अपने कब्जे में लेकर थाने लायी और कार्यवाही कर रही है।
खड्डा विधानसभा के नरकहवा में स्थित प्राचीन हड़हवा देवी मंदिर व हड़हवा झील में पाए जानें वाले मगरमच्छ पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है यहां हर रोज़ श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है चैत्र व शारदीय नवरात्र में यहां मेला लगता है तो वही नौरगिया शिव मंदिर भी अपनी धार्मिक महत्त्व को लेकर जाना जाता इन दोनों स्थानों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने शासन को प्रस्ताव भेजा था जिसके क्रम में पर्यटन विभाग ने वर्ष 2023-24 के कार्ययोजना में दोनो स्थलों को शामिल कर लिया है जिसके क्रम में महानिदेशक पर्यटन ने प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड लखनऊ को पत्र भेज आगणन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। जिसकी जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों में हर्ष हैं। खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने बताया कि नेपाल व बिहार सीमा पर स्थित विधान सभा खड्डा के इन दोनों प्राचीन स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए पर्यटन विभाग को प्रस्ताव दिया गया है इन दोनों स्थलों को विकसित होने से क्षेत्र विकास व रोजगार के द्वार खुलेंगे।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
आईए जानते हैं आसान विधि
