बरवापट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर पट्टी के बकुलहां टोला में घर से लापता युवक का शव पेड़ से लटकता मिला है। युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम में भेज कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। मृतक की पहचान संदीप यादव के रुप में हुई है। पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू ने घटनास्थल पर पहुंच वस्तुस्थिति से अवगत हुए और जल्द से जल्द घटना का पर्दाफाश करने की मांग किया है।
