खड्डा विधानसभा के नरकहवा में स्थित प्राचीन हड़हवा देवी मंदिर व हड़हवा झील में पाए जानें वाले मगरमच्छ पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है यहां हर रोज़ श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है चैत्र व शारदीय नवरात्र में यहां मेला लगता है तो वही नौरगिया शिव मंदिर भी अपनी धार्मिक महत्त्व को लेकर जाना जाता इन दोनों स्थानों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने शासन को प्रस्ताव भेजा था जिसके क्रम में पर्यटन विभाग ने वर्ष 2023-24 के कार्ययोजना में दोनो स्थलों को शामिल कर लिया है जिसके क्रम में महानिदेशक पर्यटन ने प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड लखनऊ को पत्र भेज आगणन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। जिसकी जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों में हर्ष हैं। खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने बताया कि नेपाल व बिहार सीमा पर स्थित विधान सभा खड्डा के इन दोनों प्राचीन स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए पर्यटन विभाग को प्रस्ताव दिया गया है इन दोनों स्थलों को विकसित होने से क्षेत्र विकास व रोजगार के द्वार खुलेंगे।
