नगर पंचायत दुदही के वार्ड संख्या 12 के पूर्वी रेलवे ढाले के पास नाली निर्माण नहीं होने से लोग अपने घरों का गंदा पानी सड़क पर बहाने को मजबूर हैं। लेकिन इस तरफ नगर पंचायत दुदही के किसी भी जिम्मेदार का ध्यान नहीं जा रहा है। सड़क पर गंदा पानी फैलने से संक्रमित बीमारियों के फैलने का खतरा सता रहा है।