हादसे में विक्रम सवार मासूम समेत दो की मौत फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के सरांय खरगू मोड़ के समीप शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर लगने से विक्रम सवार मासूम बच्चे की मौत हो गई वहीं पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां एक की हालत गंभीर देखते हुए कानपुर के लिए रेफर कर दिया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार खरगू सरांय गांव निवासी अनवर की पत्नी मुस्तकीना अपने मासूम पुत्र अलतमश का इलाज कराने के लिए अल्लीपुर आई थी। वापस लौटते समय वह विक्रम में बैठी थी। जैसे ही वह गांव के समीप मोड़ पर पहुंचा तभी ट्रक ने टक्कर मार दिया जिससे मासूम समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गये। घायलांे में सवानी को उपचार के लिए कानपुर रेफर किया गया जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। उधर परिजन मासूम को लेकर सदर अस्पताल आ रहे थे तभी रास्ते में बच्चे ने भी दम तोड़ दिया। सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।

युवक को ट्रक ने रौंदा फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के ग्राम करनपुर मजरे रामपुर के समीप शुक्रवार की दोपहर पैदल जा रहे 24 वर्षीय युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार करनपुर मजरे रामपुर गांव निवासी सुरिवन लाल का पुत्र उमेश शुक्रवार की दोपहर पैदल किसी काम से जा रहा था जैसे ही वह गांव से कुछ दूर पहुंचा तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।

अधेड़ की संदिग्ध मौत फतेहपुर। चांदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गोहरारी में खेत में काम करने के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में 50 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई वहीं मृतक के भाई ने ठंड से मौत होने की बात कही है। जानकारी के अनुसार गोहरारी गांव निवासी अच्छेलाल पाल का पुत्र राम औतार खेतों में पानी लगाने गया था। तभी अचानक उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उधर जब काफी देर बीत जाने पर जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसे ढूढंने निकले तो खेत से कुछ आगे रास्ते में मृत अवस्था में पड़ा था। तभी इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के भाई जयराम पाल ने खेत में काम करते समय उनको ठंड लग गई है जिससे उनकी मौत हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद इस बात की पुष्टि होगी कि अधेड़ की मौत ठंड लगने या हार्ट अटैक से हुई है।

दो ने खाया जहरीला पदार्थ फतेहपुर। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अंतर्गत दो लोगों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां एक की हालत गंभीर देखते हुए कानपुर के लिए रेफर कर दिया।

आगामी 4 जनवरी से लखनऊ से दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस चलेगी जिसका किराया काफी महंगा होगा।

मीडिया पर भाई भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को लखनऊ पहुंचे

UPSSSC: लेखपाल भर्ती का चयन परिणाम घोषित 7897 अभ्यार्थी चयनित

अब ई पास मशीन से इलेक्ट्रॉनिक तराज जुड़ेगा ओके रुकेगी तो राशन की चोरी

नए साल में 112 दिनों की छुट्टी स्कूलों में होगी

उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है कि नए साल पर मौसम में बदलाव आएगा और बारिश होगी