अधेड़ की संदिग्ध मौत फतेहपुर। चांदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गोहरारी में खेत में काम करने के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में 50 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई वहीं मृतक के भाई ने ठंड से मौत होने की बात कही है। जानकारी के अनुसार गोहरारी गांव निवासी अच्छेलाल पाल का पुत्र राम औतार खेतों में पानी लगाने गया था। तभी अचानक उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उधर जब काफी देर बीत जाने पर जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसे ढूढंने निकले तो खेत से कुछ आगे रास्ते में मृत अवस्था में पड़ा था। तभी इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के भाई जयराम पाल ने खेत में काम करते समय उनको ठंड लग गई है जिससे उनकी मौत हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद इस बात की पुष्टि होगी कि अधेड़ की मौत ठंड लगने या हार्ट अटैक से हुई है।