युवक को ट्रक ने रौंदा फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के ग्राम करनपुर मजरे रामपुर के समीप शुक्रवार की दोपहर पैदल जा रहे 24 वर्षीय युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार करनपुर मजरे रामपुर गांव निवासी सुरिवन लाल का पुत्र उमेश शुक्रवार की दोपहर पैदल किसी काम से जा रहा था जैसे ही वह गांव से कुछ दूर पहुंचा तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।
