परिषदीय स्कूलों को जल्द मिलेंगे 32 शिक्षक
सता रही ठंड आठवीं तक के विद्यालय 15 दिन बंद
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
श्री हनुमान मंदिर ट्रस्ट बसस्टैंड परिसर फतेहपुर द्वारा कड़कड़ाती ठंड में भक्तो व यात्रियों को राहत पहुचाने की दिशा में चाय समोसे का वितरण किया भक्त आशा रस्तोगी द्वारा चाय व समोसे की व्यवस्था की गई जिसे जरूरतमन्दों में वितरित किया गया श्री हनुमान मन्दिर ट्रस्ट फतेहपुर के मुख्य ट्रस्टी किशन मेहरोत्रा ने आभार व्यक्त करते कहा भक्तो में प्रसाद का वितरण सराहनीय कार्य है मदद करने वाला सदैव सर्वोत्तम होता है जिसे परमपिता का आशीष सदैव प्राप्त रहता है अवसर पर किशन मेहरोत्रा आशा रस्तोगी शालिनी रस्तोगी मनोज साहू गुड़िया देवी सलोनी मेहरोत्रा बचोले गुप्ता सहित अनेक भक्त उपस्थित रहे*
आम रास्ता चौड़ीकरण को लेकर ग्रामीण भडके सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण पहुंचे कोतवाली रोड चौड़ीकरण का विरोध करने पर प्रधान प्रतिनिधि ने पहनी जूते की माला प्रधान प्रतिदिन ने विरोध करने वालों के साथ की जमकर गाली गलौज सूचना मिलते ही मौके पर तहसीलदार व पुलिस प्रशासन रहा मौजूद पूरा मामला मालवा ब्लॉक क्षेत्र के जाफराबाद गांव का
बाइक की टक्कर से फेरीवाले की मौत, युवक घायल . फतेहपुर। बाइक सवार की टक्कर से रोड पार कर रहे फेरीवाले की शनिवार शाम मौत हो गई। बाइक सवार भी घायल हो गया। जिला अस्पताल से बाइक सवार को कानपुर हैलट रेफर किया गया है। कानपुर सरसौल थानाक्षेत्र के महाराजपुर मदारीखेड़ा निवासी गुलाब बंजारा (60) परिवार के साथ बकंधा मोड़ पर रईश कबाड़ी की दुकान के पीछे रहता था। वह परिवार समेत सिंदूर की फेरी लगाता था। वह शाम को बकंधा मोड़ पर रोड पार कर रहा था। बाइक सवार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टर ने गुलाब को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर मृतक का पुत्र जुम्मन बंजारा पहुंचा। घायल बाइक सवार औंग थाना क्षेत्र के करचलपुर गांव निवासी लवकुश दिवाकर है। सदर अस्पताल चौकी प्रभारी शिशिर सिंह ने बताया कि घायल को कानपुर हैलट रेफर किया गया है।
बीज की सप्लाई देने के नाम पर फर्म संचालको ने की लाखों की धोखाधड़ी एसपी के आदेश पर फर्म संचालको पर मुकदमा . फतेहपुर। छत्तीसगढ़ के फर्म मालिक सगे भाइयों पर रुपये लेने के बाद बीज सप्लाई न भेजने की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। व्यापारी ने मामले की एसपी से शिकायत की थी। फर्म मालिकों पर 4 लाख 20 हजार की धोखाधड़ी का आरोप है। राधानगर थाना क्षेत्र के खुशवक्तरायनगर निवासी सत्यम तिवारी बहुआ रोड लालता नगर स्थित ट्रेडिंग कंपनी के संचालक हैं। कंपनी से खाद, बीज का थोक, फुटकर व्यवसाय करते हैं। उन्होंने बताया कि फर्म के लिए गेहूं बीज छत्तीसगढ़ प्रांत बिलासपुर मड़खेरा गोडिया कॉलोनी निवासी सगे भाई दिनेश अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, नरेश अग्रवाल की फर्म हरियाणा एग्रीसीड कंपनी अनाज मंडी रामपुर से खरीदता रहा है। फर्म के मालिक दिनेश ने 17 अक्तूबर को फोन किया। वह बोला कि पिछले सीजन में बीज नहीं खरीदा है। इस सीजन में सही दाम पर बीज लेने का ऑफर किया। कंपनी के तीनों मालिकों से बातचीत हुई। 20 टन गेहूं बीज 29.25 रुपये प्रति किलो की दर से सौदा हुआ। मालिकों ने बातचीत के बाद कहा कि उनका मुनीम मनोज कुमार कौशांबी से फतेहपुर आ रहा है। उसे कुछ रुपये एडवांस दे दो। बाकी रुपये बाद में बैंक के माध्यम से आरटीजीएस से भेजने की बात कही। व्यवसाय में पूर्व परिचित होने के नाते तैयार हो गया। मुनीम शाम को फूलबाग कॉलोनी डीएम आवास के पास मिला। जहां उसे 20 हजार रुपये देकर रसीद ली। मालिकों से दोबारा 25 अक्तूबर को बातचीत के बाद बाकी चार लाख रुपये कंपनी के खाते में भेजा। रुपये पाने के बाद बीज की गाड़ी भेजने को टरकाते रहे। फोन पर दो दिसंबर को गाड़ी न भेजने की बात से इन्कार कर दिया। रुपये भी लौटाने से मना कर दिया। दोबारा फोन करने पर अच्छा नहीं होने की धमकी दी। कोतवाल एसबी सिंह ने बताया कि फर्म संचालकों के खिलाफ धोखधड़ी, गबन और धमकी का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
दानियालपुर एव चकनथनपुर गाँव में जनप्रतिनिधियों ने सरकार की योजनाओं की दी जानकारी। फतेहपुर.. जिले के हसवा विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत दानियालपुर एवं चकनथनपुर ग्राम पंचायत में गोष्ठी का आयोजन किया गया। बृहस्पतिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा की गोष्ठी आयोजित हुई । जिसमें सैकड़ों लोगों की भीड़ बैठक में मैहजूद हुई। भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष उर्मिला लोधी , एवं बीडीओ सतीश चंद्र पाडेय एवं ग्राम प्रधानों में अमन सिंह एवं राजू सिंह यादव ने मां सरस्वती के चित्र में फूलों की माला डाल कर दीप प्रज्ज्वलित कर नमन किया।इसके अलावा दोनों ग्राम पंचायत गाँव में बच्चों ने स्वागत गीत और संस्कृति कार्यक्रम का भी आयोजन किया।विकसित भारत संकल्प यात्रा की गोष्ठी के दौरान सभी को संकल्प दिलाया गया।संकल्प यात्रा की गोष्ठी की भाजपा महिला मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष उर्मिला लोधी ने बतायाकि गाव के लोगों ने कभी सोचा नहीं था कि भाजपा सरकार में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना , शौभाग्य बिजली योजना, उज्ज्वला गैस सिलेंडर, विधवा, विकलांग आवास,किसान सम्मान निधि, जैसे योजनाओं को गावों और शहरों में विकास कार्य किया जा रहा है।इसके अलावा अन्य विकास कार्यों की विस्तार से किसानों को जानकारी दिया गया है। हसवा बीडीओ सतीश चंद्र पाडेय ने बतायाकि प्रधानमंत्री के विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दिया । किसानों को जागरूक करते हुए जानकारी दिया कि अपनी - अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए अपने अपने खेतों में तालाब बना कर मछली पालन और, सिंघाड़े लगाकर परिवार की आमदनी बढा सकते हैं। सरकार बिजली बिलों में भारी छूट दे रही। समय पर लाभ उठाने के लिए बिजली आफिस में रजिस्ट्रेशन करवा ले। सरकार की सबसे महत्वपूर्ण सामूहिक विवाह योजना संचालित किया जा रहा है। शादी विवाह के लिए आनलाइन पंजीकरण जरूर करें। भारत संकल्प यात्रा के दौरान धात्री महिलाओं की गोद भराई के दौरान, और सचिव जितेन्द्र सिंह और सुपरवाइजर , फूल कली ने धात्री महिलाओं और अन्नप्राशन बच्चों को आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं द्वारा, बच्चों को खीर खिलाकर मासूम बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन आईएसबी धरम पाल सोनी ने किया। इस मौके पर एपीओ नितिन श्रीवास्तव,आईएसबी धर्मपाल सोनी, जयकरन एवं दानियालपुर ग्राम प्रधान अमन सिंह एवं चकनथनपुर ग्राम प्रधान राजू सिंह यादव एवं जयकरन, डा.कुमार आनन्द ,डा. राजेश यादव, अजय सिंह , हेमचंद्र चौधरी,एव रोजगार सेवक शिव प्रकाश, विनोद कुमार, सहित अन्य भाजपा जनप्रतिनिधियों में उर्मिला लोधी, सुरेंद्र मौर्य,मैहजूद रहे।
बोलेरो से टकराई कार, मासूम की मौत - आधा दर्जन श्रद्धालु घायल, निजी अस्पताल में भर्ती - मुंडन संस्कार में मैहर जाते समय हुआ हादसा फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के लक्षमणपुर के समीप शनिवार की सुबह मुंडन संस्कार के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी कार सामने से आ रही बोलेरो से टकरा गई। जिससे एक मासूम की जहां जान चली गई वहीं बोलेरो चालक सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गये। जिन्हे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार राधानगर थाना क्षेत्र के खंभापुर गांव निवासी श्यामू यादव का पुत्र रूद्र के मुंडन संस्कार के लिए परिवार के अमृता पत्नी श्यामू यादव, सिंधु 30 वर्ष पत्नी अनुराग, प्रीती यादव 30 वर्ष पत्नी विक्रम, अंशिका 8 वर्ष पुत्री विक्रम एवं अनुराग की 6 वर्षीय पुत्री आशी व जीवा सभी लोग कार में सवार होकर एमपी के जिला सतना मैहर जा रहे थे। जैसे ही यह लोग थाने के लक्षमणपुर के समीप पहुंचे तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो से भिड़ंत हो गई। जिससे बोलेरो सवार अरविंद पुत्र मोतीलाल 27 वर्ष निवासी सामियाना गाजीपुर समेत सभी लोग घायल हो गए। जिन्हें मौके पर पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों ने शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया वहीं मासूम रूद्र की हालत गंभीर देख कानपुर के लिए रेफर किया गया। जिसकी रास्ते में मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
