श्री हनुमान मंदिर ट्रस्ट बसस्टैंड परिसर फतेहपुर द्वारा कड़कड़ाती ठंड में भक्तो व यात्रियों को राहत पहुचाने की दिशा में चाय समोसे का वितरण किया भक्त आशा रस्तोगी द्वारा चाय व समोसे की व्यवस्था की गई जिसे जरूरतमन्दों में वितरित किया गया श्री हनुमान मन्दिर ट्रस्ट फतेहपुर के मुख्य ट्रस्टी किशन मेहरोत्रा ने आभार व्यक्त करते कहा भक्तो में प्रसाद का वितरण सराहनीय कार्य है मदद करने वाला सदैव सर्वोत्तम होता है जिसे परमपिता का आशीष सदैव प्राप्त रहता है अवसर पर किशन मेहरोत्रा आशा रस्तोगी शालिनी रस्तोगी मनोज साहू गुड़िया देवी सलोनी मेहरोत्रा बचोले गुप्ता सहित अनेक भक्त उपस्थित रहे*