उनवल नगर पंचायत में चोरों का आतंक आयुर्वेदिक अस्पताल को बनाया निशाना खजनी गोरखपुर क्षेत्र में ठंड का मौसम चोरों को खूब रास आ रहा है। वहीं नगर पंचायत कस्बा संग्रामपुर उनवल में नशे के आदी चोरों का आतंक है। घर बाहर या खेती के काम के लिए बिजली से चलने वाले मोटर चोर रात में खोल कर उठा ले जा रहे हैं। बीते कुछ दिनों में उनवल कस्बे में चोरी की छोटी बड़ी दर्जनों घटनाएं हो चुकी हैं। चोरों की हिम्मत इस कदर बढ़ चुकी है कि वार्ड नंबर 4 में एक घर के सामने से पानी का मोटर चोरों ने खोल लिया। उनवल के आयुर्वेदिक (आयूष) अस्पताल में लगे सबमर्सिबल पंप को चोरों ने खोल कर ले जाने की कोशिश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। चोरों ने खिड़कियों में लगी की जालियों को भी तोड़ने का प्रयास किया। अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि अस्पताल का बाउंड्री वॉल और गेट नहीं बना है, आए दिन परिसर में शराब की बोतलें,केन फेंके रहते हैं। शरारती तत्वों ने यहां अड्डा बना लिया है। शासन प्रशासन से बाउंड्री वाल बनाने की मांग कई बार की जा चुकी है जो कि अब तक पूरी नहीं हो सकी।

कुष्ठ रोग को जड़ से खत्म करने में जुटा स्वास्थ्य विभाग, साप्ताहिक समीक्षा बैठक की गई। खजनी गोरखपुर।। प्रदेश शासन स्वास्थ्य विभाग तथा जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आशुतोष दुबे के निर्देशानुसार आज खजनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में साप्ताहिक समीक्षा बैठक में पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.प्रदीप कुमार तिवारी ने क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों टीकाकरण कैंप, क्षेत्र में कुष्ठ रोगियों की पहचान, टीबी के रोगियों की जांच और उनका इलाज सुनिश्चित कराने, बीपीएल परिवारों के आयुष्मान हेल्थ कार्ड बनाने के कार्यों की जांच, क्षेत्र में मातृ-शिशु मृत्यु दर की समीक्षा फिल्ड में और परिवार कल्याण के कार्यक्रमों एएनएम और सीएचओ की नियमित उपस्थिति की जांच की गई। बता दें कि आगामी 10 जनवरी तक सभी पात्रों के आयुष्मान हेल्थ कार्ड बनाने का अभियान चल रहा है। कुष्ठ रोगियों की पहचान के लिए 24 दिसंबर से 4 जनवरी तक चलाए जा रहे 14 दिवसीय जांच अभियान में कुल 203 टीमें बनाई गई हैं। टीम में एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। हर 5 टीम पर एक सुपरवाइजर हैं। इस प्रकार 40 सुपरवाइजर 3 मोबाइल टीम के साथ एक मोबाइल टीम पर्यवेक्षक के रूप में लगाई गई है। बताया गया कि अब तक कुल 10 हजार 25 घरों में 49 हजार 779 व्यक्ति देखे गए हैं। जिनमें कुष्ठ रोग के 244 संदिग्ध रोगी चिन्हित किए गए जबकि सिर्फ एक व्यक्ति कुष्ठ रोग से पीड़ित पाया गया है। शासन के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन दिनों कुष्ठ रोग को जड़ से समाप्त करने के लिए अभियान चलाया गया है। जिसमें आशाओं को कुष्ठ रोगियों की पहचान करने और उन्हें इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने की जिमेदारी सौंपी गई है। खजनी पीएचसी के स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी जुमरती अहमद ब्लॉक कम्यूनिटी प्रोग्राम मैनेजर खुश मोहम्मद अंसारी डीएन सिंह और सीपी राय ने आशाओं को प्रशिक्षित करते हुए खजनी ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में पहुंच कर कुष्ठ रोगियों की पहचान करने के लिए 200 टीमें बनाई गई हैं। पीएचसी के एमओईसी डाक्टर प्रदीप तिवारी ने समीक्षा बैठक के बाद जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में गिने चुने कुष्ठ रोगी हैं। तथा और नए रोगियों की पहचान और उनके इलाज की व्यवस्था कराई जाएगी।

Transcript Unavailable.

सैदपुर । कड़ाके की ठंड को देखते हुए सैदपुर के विधायक अंकित भारती ने उपजिलाधिकारी सैदपुर को पत्र लिखकर अनुरोध किया है की वर्तमान समय में कड़ाके की ठंड पड़ रही है जिससे आम जनमानस को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और कड़ाके की ठंड की वजह से जान जाने का खतरा बना हुआ है अतः उनके विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक सार्वजनिक स्थलों पर पर्याप्त मात्रा में अलाव की व्यवस्था करने का कष्ट करे ठंड से बचाव के लिए जो भी प्रभावी व्यवस्था है उसे कराए विधायक ने कहा की ठंड लगने के कारण अगर किसी व्यक्ति की जान जाती है तो उसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा ।

गाजीपुर! विकसित भारत यात्रा के दॊरान देवकली व धरवां ग्राम मे जन चॊपाल ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सोनू तिवारी की अध्यक्षता मे आयोजित किया गया।जिसका उदघाटन मुख्य अतिथि परियोजना निदेशक राजेश यादव ने दीप प्रज्वलित करके किया।इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि पूर्व विधायक शिवपूजन राम व भाजपा नेता दयाशंकर पाण्डेय,सनाउल्लाह शन्ने के क्रमशः दीप प्रज्वलित करके किया।संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि परियोजना निदेशक राजेश यादव ने कहा भारत को विकसित बनाने की दिशा में ये संकल्प यात्रा एक महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास, राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, विश्वकर्मा योजना आदि के तहत पात्र होने पर पंजीकरण कराकर लाभ उठाएं। पूर्व विधायक शिवपूजन राम ने कहा कि प्रधानमंत्री का कहना है कि भारत तभी विकसित बनेगा, जब हम सब विकसित होंगे। पात्रता के दायरे में आने पर आप सभी इन योजनाओ का लाभ लें

Transcript Unavailable.

शिकायतों का समाधान नहीं वी बी ईओ पर कार्रवाई

Transcript Unavailable.

मिट्टी के बारे मैं बताया गया

Transcript Unavailable.