*पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ विविध संस्कार एवं श्रीमद् भागवत श्रीमद् प्रज्ञा पुराण की पावन कथा का हुआ शुभारंभ* आदर्श नगर पंचायत कुरसठ में प्रतिवर्ष की बात इस वर्ष भी अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के विचार क्रांति अभियान 21वीं सदी उज्जवल भविष्य के उद्घोषक युग ऋषि देव मूर्ति पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं कर वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा के सूक्ष्म संरक्षण में मानव मात्र के कल्याण निराकरण एवं सूचना जगत के परी शोध हेतु गायत्री परिवार कुरसठ द्वारा पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं श्री प्रज्ञा पुराण की पावन कथा का आयोजन किया जा रहा है । कार्यक्रम के आयोजकों के द्वारा सभी भक्तों को कार्यक्रम में निमंत्रण देते हुए कहा गया कि आप सभी देव आत्माओं से भाव भरा अनुरोध है कि सभी कार्यक्रमों में प्रतिदिन सपरिवार ईस्ट मित्रों सहित भागीदारी करें। इस कार्यक्रम का शुभारंभ 24 दिसंबर दिन रविवार को मां गायत्री पूजन के साथ-साथ मंगल कलश यात्रा निकालकर प्रारंभ किया गया जिसमें कार्यकर्ताओं ने बताया कि प्रज्ञा पुराण की पावन कथा का समय सायं 7:00 से रात 10:00 बजे तक देव पूजन एवं गायत्री महायज्ञ प्रातः 8:00 बजे से 11:00 बजे गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार प्रज्ञा पुराण की पावन कथा प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 11:00 तक होगा। इस मौके पर ओम प्रकाश, जगरूप सिंह, रामचंद्र सिंह व नगर वासी व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।।
*"पिलखना में विकसित भारत संकल्प यात्रा* विकास खंड माधौगंज के खंड विकास अधिकारी संजय सिंह दोहरे व उसरहा पिलखना के ग्राम प्रधान चंद्र किशोर ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा, हर घर सरकारी योजनाएं पहुंचाने तथा समावेशी विकास की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक सार्थक पहल है। इस यात्रा के माध्यम से देश के कोने-कोने में समाज के सभी वर्गों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे पहुंचाया जा रहा है। यात्रा का मकसद स्वच्छता, बिजली, आवास, रोजगार, आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना और पीएम आवास योजना के बारे मे लोगों को विस्तार से जानकारी प्रदान करना है। विकसित भारत यात्रा मे एलईडी स्क्रीन के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा कराये गए विकास कार्यों एवं वर्ष 2047 तक संभावित विकास सम्बन्धित रूपरेखा की जानकारी भी प्रदान की गई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से संजय सिंह दोहरे खण्ड विकास अधिकारी, समाजसेवी रमाकांत पाल सहित कई विभागों के जिम्मेदार अधिकारी व भाजपा के तमाम कार्यकर्ता एवं सैकड़ों ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
*खेत से घर आ रही महिला की बाइक की टक्कर से हुई मौत, बाइक सवार घायल* थाना माधौगंज के कुरसठ पुलिस चौकी क्षेत्र पहुतेरा निवासी सुन्दरी पत्नी नन्हेलाल कुशवाहा (उम्र लगभग 50 वर्ष) अपने खेत से लगभग 6 बजे अपने घर आ रही थी तभी पहुतेरा तिराहा दुध डेरी के पास बन्नापुर निवासी दो युवकों ने टक्कर मार दी जिसके बाद मृतका बूरी तरह घायल हो गई आनन-फानन में मौके पर पहुंचे परिजनों ने मृतका को जिला अस्पताल हरदोई ले गए जहां पर डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया वहीं दूसरी तरफ बन्नापुर निवासी बाइक सवारों का इलाज चल रहा है। मृतका की चार संतानें हैं जिसमें से दो लड़कियां व दो लड़के जिससे तीन का विवाह हो चुका है सबसे छोटे पुत्र (उम्र लगभग 17 वर्ष)की सादी नहीं हुई हैं। इस घटना से परिवार जनों रो रोकर बूरा हाल है।।
*पी०एम०श्री० संविलयन विद्यालय पहुंतेरा में बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव* थाना माधौगंज क्षेत्र के पी०एम ०श्री० संविलयन विद्यालय पहुंतेरा में 28 दिसंबर को वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी सीमा गौतम ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की उन्होंने अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षा ही मानव जीवन के उत्थान का सबसे बड़ा हथियार है बालकों का सर्वांगीण विकास व शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संयुक्त प्रयास से होता है कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों ने अनेक बाल मनोहर नाटकों,कविताओं एवं नृत्य से सब का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न खेलकूद प्रतिभागियों में विजयी हुए बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुल्तान, पहुंतेरा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजू यादव,विकास, जीशान ,दीपक, अभिषेक चौहान, हिमांशु ,जयशंकर गुप्ता ,सोमेंद्र पाल, प्रियंका श्रीवास्तव एवं संदीप कुमार सिंह आदि शिक्षक गढ़ उपस्थित रहे।।
ऐसी विचारधारा के सार्थक अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद है
Prathmik vidyalayon mein adhyapak ne bataya ki school mein padhaai hoti hai lekin unke guardian school nahin bhejte hain
प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में लगातार इलाकों में धूप नहीं खिल रही है।
कोहरे की वजह से ट्रेन और विमान सेवाएं हुई प्रभावित
रामनगरी को मोदी की सौगात
