गाजीपुर! विकसित भारत यात्रा के दॊरान देवकली व धरवां ग्राम मे जन चॊपाल ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सोनू तिवारी की अध्यक्षता मे आयोजित किया गया।जिसका उदघाटन मुख्य अतिथि परियोजना निदेशक राजेश यादव ने दीप प्रज्वलित करके किया।इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि पूर्व विधायक शिवपूजन राम व भाजपा नेता दयाशंकर पाण्डेय,सनाउल्लाह शन्ने के क्रमशः दीप प्रज्वलित करके किया।संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि परियोजना निदेशक राजेश यादव ने कहा भारत को विकसित बनाने की दिशा में ये संकल्प यात्रा एक महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास, राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, विश्वकर्मा योजना आदि के तहत पात्र होने पर पंजीकरण कराकर लाभ उठाएं। पूर्व विधायक शिवपूजन राम ने कहा कि प्रधानमंत्री का कहना है कि भारत तभी विकसित बनेगा, जब हम सब विकसित होंगे। पात्रता के दायरे में आने पर आप सभी इन योजनाओ का लाभ लें