हर वर्ष की भांति नए वर्ष में गरीब महिलाओं को साड़ी वितरित की’ फतेहपुर। जिले के हसवा ब्लाक के अंतर्गत गेरुडी ग्रामसभा में हर वर्ष की भांति इस नए वर्ष के उपलक्ष में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्रवण कुमार यादव ने गरीब बेसहारा महिलाओं को भेंट के रूप में साड़ी वितरित की वही ग्रामीणों की माने तो ग्राम प्रधान द्वारा की गई यह नई पहल जो कई सालो से चली आ रही है हर साल की भांति इस वर्ष भी साड़ी वितरित की जो की बहुत ही सराहनीय है लोगों ने कहा हमारे ग्राम प्रधान द्वारा अच्छा विकास देखने को मिल रहा है गरीब लोगों की हर संभव मदद भी प्रधान द्वारा की जाती है जो भी गरीब लोग लाभ के पात्र होते हैं उन गरीब परिवारों को प्रधान द्वारा हर संभव लाभ दिया जाता है ग्रामीणों में एक चर्चा का विषय यह भी रहा की ऐसा कार्य अभी तक किसी प्रधान द्वारा नहीं किया गया है जो कि गरीब बेसहारा लोगों को वस्त्र वितरित किए जाते हैं ऐसा बहुत ही काम देखने को मिलता है वही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के जिला अध्यक्ष चैधरी राजेश यादव मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्रवण कुमार ने किया उन्होंने बताया कि हम गांव के विकास के लिए हर कदम गांव वालों के साथ खड़े रहेंगे बच्चों को हम वह हमारा संगठन फ्री में पढ़ने का काम करेगा जब भी हमारे ग्राम सभा के किसी भी व्यक्ति को हमारी जरूरत पड़ेगी हम अपना हर कार्य छोड़कर उनके साथ खड़े रहेंगे इस मौके पर चैधरी राजेश यादव जिला अध्यक्ष नरसिंह यादव प्रमुख महासचिव जिला उपाध्यक्ष भूप सिंह यादव कल्लू यादव नरसिंह यादव जिला सचिव छोटू यादव राहुल यादव मनोज यादव कल्लू पाल राहुल सोनकर मुलायम सिंह सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।
समाजसेवी ने गरीब महिलाओं एवं दिव्यांगजनों को दिया अंगवस्त्र फतेहपुर। हसवा विकास खंड क्षेत्र के अंतर्गत गेण्डुरी गाँव में समाजसेवी तीन वर्षों से लगातार गाँव के विधवा, बृद्ध, दिव्यांग एवं बेसहारा लोगों को नव वर्ष के शुभ अवसर 2024 जनवरी माह के पहले दिन नए वर्ष के शुभ अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्रवण कुमार यादव ने गरीब बेसहारा महिलाओं व विकलांगों को को वस्त्र भेंट किया है। जिसमें सैकड़ों महिलाओं की भीड़ उमडी। जब बारी बारी से अंगवस्त्र मिला तो आंखों में खुशियाँ झलक पडीं। वही ग्रामीण महिलाओं में चर्चा चल रही थी कि हमरे गाँव मा यह परधानवां तीन साल से लगातार बेसहारों के लिए सहारा बनकै लोगों की मदद करत हैं। अपनी पर धानी मा यह नई पहल करीश है। और गाँव के लोगों ने कहा कि बहुत ही सराहनीय कार्य है कि लोगों ने कहा हमरे गाँव के प्रधान द्वारा अच्छा विकास देखने को मिल रहा है। गरीब लोगों की हर संभव मदद भी प्रधान द्वारा की जाती है। जो भी गरीब जिस लाभ के पात्र होते हैं। उन गरीब परिवारों को प्रधान द्वारा हर संभव लाभ दिया जाता है। ग्रामीणों में एक चर्चा का विषय रहा। ऐसा कार्य अभी तक किसी प्रधान द्वारा नहीं किया गया। प्रधानी के पहले तो प्रधान बहुत से वादे करते कि वस्त्र भी देते हैं । लेकिन ऐसा काम कि जो प्रधानी के बाद गरीब अबला स्त्रियों को वस्त्र दान साड़ियां वितरित करें ऐसा प्रधान बहुत कम देखने को मिलता है। मुख्य अतिथि अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा जिला अध्यक्ष चैधरी राजेश सिंह यादव ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को हमेशा समाज के लोगों के लिए ऐसा कार्य और विकास करें कि हमेशा आप की चर्चा समाज में होना चाहिए। गरीब और बेसहारा लोगों की मदद हमेशा करना चाहिए।हर समाज में गरीब और बेसहारा लोग देखने को मिलते हैं।जहाँ समाज के लोगों के साथ मिलकर सेवा करना चाहिए। वही इंसान सच्चा ईश्वर के रूप में पहचाना जाता है। कार्यक्रम का संचालन नरसिंह यादव ने किया एवं प्रधान प्रतिनिधि श्रवण कुमार ने बताया कि हम गांव के विकास के लिए हर कदम गांव वालों के साथ खड़े रहेंगे गरीब बच्चों को हम व हमारा संगठन फ्री में पढ़ाने का काम करेगा जब भी हमारे ग्राम सभा के किसी भी व्यक्ति को हमारी जरूरत पड़ेगी हम अपना हर कार्य छोड़ कर उसके साथ खड़े रहेंगे ।इस मौके पर यादव महासभा जिलाध्यक्ष चैधरी राजेश सिंह यादव एवं अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा नरसिंह यादव, जिला महासचिव अरविंद यादव उर्फ गांधीजी, जिला उपाध्यक्ष नरसिंह यादव, मीडिया प्रभारी धीर सिंह यादव, यादव महासभा शिवम यादव जेई , ग्राम प्रधान बुधरामऊ नितिन शुक्ला, गेडूरी ग्राम प्रधान प्रतिभा देवी,एवं प्रधान प्रतिनिधि श्रवण कुमार यादव, जितेंद्र अनुराग सिंह, लायक सिंह, गुड्डू धीरेंद्र, त्रिभुवन सिंह यादव सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
सांई मन्दिर से निकाली भक्तो ने सांई पालकी फतेहपुर। नववर्ष के उपलक्ष में सांई मंदिर कलक्टर गंज से सांई पालकी यात्रा निकाली गई। जिसमे भक्तों ने सांई धुन के साथ सांई पालिकी मोटे महादेवन मंदिर तक लेकर पहुंचे। इस दौरान सांई जी के रास्ते पर जयकारे लगाते हुए भक्त मोटेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे और नाचते गाते सांई भजन करते हुए सांई पालकी मोटे महादेव से सांई मंदिर वापस लाएं। इस अवसर पर सांई पालकी में पुष्प वर्षा भी की गई। वहीं सांई बाबा की आरती पूजन किया गया। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर सांई पालकी उठाकर देख ले सांई बाबा का सिक्का चलेगा। सांई रहम नजर करना भक्तों पर दया करना सहित तमाम भजन गाए गए। इस अवसर पर मुख्य रूप से अजय अवस्थी, कृपा शंकर शुक्ला,डॉक्टर निरंजन दुबे, शारदा अवस्थी,लालता मौर्य,सुरेश शुक्ला, राज किशोर त्रिपाठी, विक्रम सिंह, शोभा दुबे, राजू मिश्रा, सविता दीक्षित, रंजन सिंह, मृदुल दीक्षित, संदीपा, दीपिका सैनी, कमला देवी सहित तमाम सांई भक्त मौजूद रहे।
विधायक ने विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में दिलाई शपथ फतेहपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी सी.इंदुमती के मार्गदर्शन व पर्वेक्षण में योजनाओं के संतृप्तीकरण के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन जनपद के विकास खण्ड भिटौरा के ग्राम पंचायत परमीकुतुबपुर, बेती सादात, ब्लॉक असोथर के ग्राम पंचायत अढ़ावल, ललौली, ब्लॉक ऐराया के ग्राम पंचायत-कोरका, अमांव, ब्लॉक विजयीपुर के ग्राम पंचायत-रारी, अहमदगंज तिहार, ब्लॉक अमौली के ग्राम गोविन्दपुर बिलारी, मेढ़ापाटी, ब्लॉक देवमई के ग्राम पंचायत-सरांय बकेवर, घोरहा, ब्लॉक खजुहा के ग्राम पंचायत रावतपुर, सरांय के ग्राम पंचायत फरीदपुर, गौरी में विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम का आयोजन कैम्प/प्रचार वाहन के माध्यम से किया गया। ब्लाक विजयीपुर के ग्राम पंचायत रारी, अहमदगंज तिहार में विधायक खागा कृष्णा पासवान ने दीप प्रज्ज्वलित कर विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया और देश को विकसित राष्ट्र/आत्मनिर्भर बनाने की शपथ दिलाई साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को यथा-मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत शौचालय, घरौनी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के स्वीकृत प्रमाण-पत्र का वितरण किये और सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख विजयीपुर आदित्य त्रिवेदी, ग्राम प्रधान अहमदगंज तिहार लक्ष्मी देवी, किसान मोर्चा जिला महामंत्री एवं बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप सिंह, पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री श्याम यादव, विमलेश पाण्डेय, धीरेन्द्र सिंह, मूल चन्द्र पासवान आदि समस्त पार्टी कार्यकर्ता तथा भारी संख्या में क्षेत्र के दर्शक मौजूद रहे।
व्यापार मण्ड़ल ने राहगीरों को वितरित की निःशुल्क चाय व बिस्कुट खागा, फतेहपुर। व्यापार मंडल खागा द्वारा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचन्द्र शुक्ल की अध्यक्षता में परम्परागत नववर्ष 2024 की शुरुआत निःशुल्क चाय एवं बिस्किट वितरण के द्वारा की गई, जहां पर सर्वप्रथम अतिथि के रूप मेंआये विधायक कृष्णा पासवान, चेयरमैन गीता सिंह, उपजिलाधिकारी नंद प्रकाश मौर्य, पुलिस क्षेत्राधिकारी ब्रज मोहन राय, तहसीलदार जगदीश सिंह, कोतवाल प्रभारी तेज बहादुर सिंह, किशनपुर थानाध्यक्ष जय प्रकाश शाही, घोष थानाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी, कस्बा इंचार्ज रितेश राय शाखा खागा ग्रामीण बड़ौदा प्रबंधक, उदय प्रताप सिंह प्रतिनिध रामगोपाल सिंह सहित सभी अधिकारियों को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात आए हुए सभी अतिथियों द्वारा राहगीरों वा व्यापारी भाईयों को चाय वा बिस्किट बांटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, यह कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से शुरू होकर देर शाम तक चलता रहा, जहां पर हजारों की संख्या में लोगों ने चाय वा बिस्किट का आनंद लिया। इस अवसर पर,वरिष्ठ भाजपा नेता धीरेंद्र सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप सिंह, महामंत्री जनार्दन त्रिपाठी, निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष राकेश सिंह, भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विमलेश पाण्डेय, युवा मोर्चा खागा मंडल अध्यक्ष जुगेश सिंह, तो वहीं व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों में महिला व्यायर मंडल अध्यक्ष माया शिवहरे, व्यापार मंडल के खागा अध्यक्ष अमिताभ शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष राजेश चैधरी, फैजान फैसल, ननकऊ तिवारी, खागा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय अग्रहरी, मनोज शुक्ल, ज्ञानेंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष आशीष गुप्त, भूप सिंह यादव, ललित केशरवानी, रामप्रकाश कैथल, डॉक्टर आरसी राय, शमीम अहमद, धीरज मोदनवाल, बबलू त्रिवेदी, वरिष्ठ महामंत्री अतुल साहू, महामंत्री दिनेश सिंह राजपूत, संरक्षक अब्दुल हफीज हाफिज, वरिष्ठ संरक्षक कमलेश बाजपेई, संरक्षक त्रियुगी नारायण गुप्त, युवा के अध्यक्ष सूरज सिंह सभासद, महामंत्री अरुण मोदनवाल, मीडिया प्रभारी मोहित मौर्य, डाक्टर रिजवान अहमद, सुभाष केशरवानी, मंत्री धीरेंद्र शुक्ल, कोषाध्यक्ष परिवेश जायसवाल, चेतन पाठक, प्रदीप श्रीवास्तव, निर्मल सिंह यादव उपस्थित रहे।
नेपाल में अवार्ड से सम्मानित हुए गलाथा प्रधान औंग, फतेहपुर। विकास खण्ड देवमई की ग्राम पंचायत गलाथा के प्रधान रघुवंश यादव गत सप्ताह एक विशेष आमंत्रण पर काठमांडू नेपाल स्थित अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच से अटल समरसता अवार्ड प्राप्त करने गए थे ।जहां पर ग्राम प्रधान को अभिनन्दन पत्र के साथ मेडल , स्मृति चिन्ह, नेपाल राष्ट्र की टोपी तथा एक शाल भेंट किया गया जिससे अभिभूत होकर अपने गांव अपने देश वापस लौट आए हैं। वहां की यादों , कार्यक्रम की विशेषता तथा स्वागत के उन पलों का बखान करते हुए ग्राम प्रधान गलाथा थक नहीं रहे हैं। उन्होंने बताया कि जी 22 समरसता सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन काठमांडू नेपाल में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जयंती ( 25 दिसम्बर )समारोह का आयोजन हुआ था जहां पर 22 देशों से प्रतिनिधि आए हुए थे। जंयती समारोह समापन के बाद आमंत्रित प्रधानों को अवार्ड दिया गया। उक्त मंच पूर्ण रूप से भारत के समर्थन में 22 देशों की उपस्थिति में उसे वीटो पावर हेतु प्रेरित करने से सम्बन्धित था। ग्राम प्रधान रघुवंश यादव ने बताया कि रशियन कल्चरल सेंटर कमल पोकरी काठमांडो नेपाल के सभागार में जी22 समरसता सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन, भारत की प्रतिष्ठा शक्ति , पंचशील सिद्धान्त, भारत नेपाल की वैदिक कालीन संस्कृति का पुनरुत्थान तथा भारत पुनः वैदिक कालीन जगतगुरु के आसन पर पदस्थापित होने तथा भारत को ही संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद में वीटो पावर के साथ स्थाई सदस्यता दिलवाने के उद्देश्य से सदस्य राष्ट्रों का नैतिक समर्थन की आशा में प्रेरित अभियान को मूर्त रूप देने के उद्देश्य से किया गया है। इस अभियान में भारत , नेपाल , भूटान , अफगानिस्तान , अल्जीरिया, अंगोला, आस्ट्रिया, क्रोरिया, फिनलैंड, फिन्नीश, जर्मन, ईराक, इजराइल, मैकडोनिया, मोरक्को आदि 22 देश का नैतिक समर्थन प्राप्त है। इसकी उद्घोषणा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रथम उपराष्ट्रपति नेपाल न्यायमूर्ति परमानन्द झा ने की।
जहानाबाद, फतेहपुर। कस्बा के मोहल्ला गढ़ी निवासी पूर्व अधिशासी अधिकारी रमेंद्र नाथ पांडेय 79 वर्ष की आयु में देर रात बीमारी के चलते निधन हो गया, निधन की सूचना मिलते ही कस्बे में शोक के लहर छा गई पूर्व से अधिकारी रामेंद्र नाथ पांडेय के पुत्र सर्वेश पांडे उर्फ नीलू ने बताया बीते दो माह से अस्वस्थ के चलते उपचार चल रहा था, देर रात 31 दिसंबर को 11.20 पर अंतिम सांस ली अधिशासी अधिकारी के निधन की सूचना मिलते ही उनके आवास पर समर्थकों का तांता लग गया पूर्व अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत से तीन बार अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुके हैं तथा उनके द्वारा नगर पंचायत कस्बा जहानाबाद में कई वर्षों का अधिशासी अधिकारी के रूप पर कार्यरत रहे हैं समाज सेवा में कई उल्लेखनीय तथा सारहनीय कार्यों में बड़ी हिस्सेदारी निभाने का कार्य किया है सुबह से ही उनके आवास पर लोगों की भीड़ जमा हो गई उनका अंतिम संस्कार कानपुर नगर के ढोड़ी घाट पर दोपहर बाद किया गया। निधन की सूचना पर केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण खाद्य राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, पूर्व मंत्री बिदंकी विधायक जयकुमार सिंह जैकी, नगर पंचायत अध्यक्ष आबिद हसन, भाजपा नेता अखिलेश बाजपेई सहित तमाम जनप्रतिनिधियों ने उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया।
भीषण ठंड और कोहरे की वजह से कक्षा 8 तक के स्कूलों में आगामी 6 जनवरी तक छुट्टी कर दी गई है।
Transcript Unavailable.
यूपी में कड़ाके की ठंड से गलन बढ़ी, कोहरे से वाहनों की रफ्तार थमी
