विधायक ने विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में दिलाई शपथ फतेहपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी सी.इंदुमती के मार्गदर्शन व पर्वेक्षण में योजनाओं के संतृप्तीकरण के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन जनपद के विकास खण्ड भिटौरा के ग्राम पंचायत परमीकुतुबपुर, बेती सादात, ब्लॉक असोथर के ग्राम पंचायत अढ़ावल, ललौली, ब्लॉक ऐराया के ग्राम पंचायत-कोरका, अमांव, ब्लॉक विजयीपुर के ग्राम पंचायत-रारी, अहमदगंज तिहार, ब्लॉक अमौली के ग्राम गोविन्दपुर बिलारी, मेढ़ापाटी, ब्लॉक देवमई के ग्राम पंचायत-सरांय बकेवर, घोरहा, ब्लॉक खजुहा के ग्राम पंचायत रावतपुर, सरांय के ग्राम पंचायत फरीदपुर, गौरी में विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम का आयोजन कैम्प/प्रचार वाहन के माध्यम से किया गया। ब्लाक विजयीपुर के ग्राम पंचायत रारी, अहमदगंज तिहार में विधायक खागा कृष्णा पासवान ने दीप प्रज्ज्वलित कर विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया और देश को विकसित राष्ट्र/आत्मनिर्भर बनाने की शपथ दिलाई साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को यथा-मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत शौचालय, घरौनी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के स्वीकृत प्रमाण-पत्र का वितरण किये और सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख विजयीपुर आदित्य त्रिवेदी, ग्राम प्रधान अहमदगंज तिहार लक्ष्मी देवी, किसान मोर्चा जिला महामंत्री एवं बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप सिंह, पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री श्याम यादव, विमलेश पाण्डेय, धीरेन्द्र सिंह, मूल चन्द्र पासवान आदि समस्त पार्टी कार्यकर्ता तथा भारी संख्या में क्षेत्र के दर्शक मौजूद रहे।