व्यापार मण्ड़ल ने राहगीरों को वितरित की निःशुल्क चाय व बिस्कुट खागा, फतेहपुर। व्यापार मंडल खागा द्वारा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचन्द्र शुक्ल की अध्यक्षता में परम्परागत नववर्ष 2024 की शुरुआत निःशुल्क चाय एवं बिस्किट वितरण के द्वारा की गई, जहां पर सर्वप्रथम अतिथि के रूप मेंआये विधायक कृष्णा पासवान, चेयरमैन गीता सिंह, उपजिलाधिकारी नंद प्रकाश मौर्य, पुलिस क्षेत्राधिकारी ब्रज मोहन राय, तहसीलदार जगदीश सिंह, कोतवाल प्रभारी तेज बहादुर सिंह, किशनपुर थानाध्यक्ष जय प्रकाश शाही, घोष थानाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी, कस्बा इंचार्ज रितेश राय शाखा खागा ग्रामीण बड़ौदा प्रबंधक, उदय प्रताप सिंह प्रतिनिध रामगोपाल सिंह सहित सभी अधिकारियों को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात आए हुए सभी अतिथियों द्वारा राहगीरों वा व्यापारी भाईयों को चाय वा बिस्किट बांटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, यह कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से शुरू होकर देर शाम तक चलता रहा, जहां पर हजारों की संख्या में लोगों ने चाय वा बिस्किट का आनंद लिया। इस अवसर पर,वरिष्ठ भाजपा नेता धीरेंद्र सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप सिंह, महामंत्री जनार्दन त्रिपाठी, निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष राकेश सिंह, भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विमलेश पाण्डेय, युवा मोर्चा खागा मंडल अध्यक्ष जुगेश सिंह, तो वहीं व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों में महिला व्यायर मंडल अध्यक्ष माया शिवहरे, व्यापार मंडल के खागा अध्यक्ष अमिताभ शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष राजेश चैधरी, फैजान फैसल, ननकऊ तिवारी, खागा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय अग्रहरी, मनोज शुक्ल, ज्ञानेंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष आशीष गुप्त, भूप सिंह यादव, ललित केशरवानी, रामप्रकाश कैथल, डॉक्टर आरसी राय, शमीम अहमद, धीरज मोदनवाल, बबलू त्रिवेदी, वरिष्ठ महामंत्री अतुल साहू, महामंत्री दिनेश सिंह राजपूत, संरक्षक अब्दुल हफीज हाफिज, वरिष्ठ संरक्षक कमलेश बाजपेई, संरक्षक त्रियुगी नारायण गुप्त, युवा के अध्यक्ष सूरज सिंह सभासद, महामंत्री अरुण मोदनवाल, मीडिया प्रभारी मोहित मौर्य, डाक्टर रिजवान अहमद, सुभाष केशरवानी, मंत्री धीरेंद्र शुक्ल, कोषाध्यक्ष परिवेश जायसवाल, चेतन पाठक, प्रदीप श्रीवास्तव, निर्मल सिंह यादव उपस्थित रहे।
