नेपाल में अवार्ड से सम्मानित हुए गलाथा प्रधान औंग, फतेहपुर। विकास खण्ड देवमई की ग्राम पंचायत गलाथा के प्रधान रघुवंश यादव गत सप्ताह एक विशेष आमंत्रण पर काठमांडू नेपाल स्थित अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच से अटल समरसता अवार्ड प्राप्त करने गए थे ।जहां पर ग्राम प्रधान को अभिनन्दन पत्र के साथ मेडल , स्मृति चिन्ह, नेपाल राष्ट्र की टोपी तथा एक शाल भेंट किया गया जिससे अभिभूत होकर अपने गांव अपने देश वापस लौट आए हैं। वहां की यादों , कार्यक्रम की विशेषता तथा स्वागत के उन पलों का बखान करते हुए ग्राम प्रधान गलाथा थक नहीं रहे हैं। उन्होंने बताया कि जी 22 समरसता सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन काठमांडू नेपाल में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जयंती ( 25 दिसम्बर )समारोह का आयोजन हुआ था जहां पर 22 देशों से प्रतिनिधि आए हुए थे। जंयती समारोह समापन के बाद आमंत्रित प्रधानों को अवार्ड दिया गया। उक्त मंच पूर्ण रूप से भारत के समर्थन में 22 देशों की उपस्थिति में उसे वीटो पावर हेतु प्रेरित करने से सम्बन्धित था। ग्राम प्रधान रघुवंश यादव ने बताया कि रशियन कल्चरल सेंटर कमल पोकरी काठमांडो नेपाल के सभागार में जी22 समरसता सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन, भारत की प्रतिष्ठा शक्ति , पंचशील सिद्धान्त, भारत नेपाल की वैदिक कालीन संस्कृति का पुनरुत्थान तथा भारत पुनः वैदिक कालीन जगतगुरु के आसन पर पदस्थापित होने तथा भारत को ही संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद में वीटो पावर के साथ स्थाई सदस्यता दिलवाने के उद्देश्य से सदस्य राष्ट्रों का नैतिक समर्थन की आशा में प्रेरित अभियान को मूर्त रूप देने के उद्देश्य से किया गया है। इस अभियान में भारत , नेपाल , भूटान , अफगानिस्तान , अल्जीरिया, अंगोला, आस्ट्रिया, क्रोरिया, फिनलैंड, फिन्नीश, जर्मन, ईराक, इजराइल, मैकडोनिया, मोरक्को आदि 22 देश का नैतिक समर्थन प्राप्त है। इसकी उद्घोषणा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रथम उपराष्ट्रपति नेपाल न्यायमूर्ति परमानन्द झा ने की।