जहानाबाद, फतेहपुर। कस्बा के मोहल्ला गढ़ी निवासी पूर्व अधिशासी अधिकारी रमेंद्र नाथ पांडेय 79 वर्ष की आयु में देर रात बीमारी के चलते निधन हो गया, निधन की सूचना मिलते ही कस्बे में शोक के लहर छा गई पूर्व से अधिकारी रामेंद्र नाथ पांडेय के पुत्र सर्वेश पांडे उर्फ नीलू ने बताया बीते दो माह से अस्वस्थ के चलते उपचार चल रहा था, देर रात 31 दिसंबर को 11.20 पर अंतिम सांस ली अधिशासी अधिकारी के निधन की सूचना मिलते ही उनके आवास पर समर्थकों का तांता लग गया पूर्व अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत से तीन बार अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुके हैं तथा उनके द्वारा नगर पंचायत कस्बा जहानाबाद में कई वर्षों का अधिशासी अधिकारी के रूप पर कार्यरत रहे हैं समाज सेवा में कई उल्लेखनीय तथा सारहनीय कार्यों में बड़ी हिस्सेदारी निभाने का कार्य किया है सुबह से ही उनके आवास पर लोगों की भीड़ जमा हो गई उनका अंतिम संस्कार कानपुर नगर के ढोड़ी घाट पर दोपहर बाद किया गया। निधन की सूचना पर केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण खाद्य राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, पूर्व मंत्री बिदंकी विधायक जयकुमार सिंह जैकी, नगर पंचायत अध्यक्ष आबिद हसन, भाजपा नेता अखिलेश बाजपेई सहित तमाम जनप्रतिनिधियों ने उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया।
