सांई मन्दिर से निकाली भक्तो ने सांई पालकी फतेहपुर। नववर्ष के उपलक्ष में सांई मंदिर कलक्टर गंज से सांई पालकी यात्रा निकाली गई। जिसमे भक्तों ने सांई धुन के साथ सांई पालिकी मोटे महादेवन मंदिर तक लेकर पहुंचे। इस दौरान सांई जी के रास्ते पर जयकारे लगाते हुए भक्त मोटेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे और नाचते गाते सांई भजन करते हुए सांई पालकी मोटे महादेव से सांई मंदिर वापस लाएं। इस अवसर पर सांई पालकी में पुष्प वर्षा भी की गई। वहीं सांई बाबा की आरती पूजन किया गया। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर सांई पालकी उठाकर देख ले सांई बाबा का सिक्का चलेगा। सांई रहम नजर करना भक्तों पर दया करना सहित तमाम भजन गाए गए। इस अवसर पर मुख्य रूप से अजय अवस्थी, कृपा शंकर शुक्ला,डॉक्टर निरंजन दुबे, शारदा अवस्थी,लालता मौर्य,सुरेश शुक्ला, राज किशोर त्रिपाठी, विक्रम सिंह, शोभा दुबे, राजू मिश्रा, सविता दीक्षित, रंजन सिंह, मृदुल दीक्षित, संदीपा, दीपिका सैनी, कमला देवी सहित तमाम सांई भक्त मौजूद रहे।
