अयोध्या की अध्याय में घर-घर जल पहुंचने की परियोजना को योगी सरकार ने मंजूरी प्रदान कर दी है
सशस्त्र सीमा बल द्वारा बनता जा रहा है कंप्यूटर का सर्टिफिकेट
पुलिस महानिदेशक अग्निशमन अधिकारी ने अयोध्या रामनगरी का अग्नि सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा एसएसपी राजकरण नैयर से भी जानकारियां प्राप्त की
सपा सदर विधायक ने गरीबों को बांटे कंबल फतेहपुर, भीषण ठंड को देखते हुए सपा सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी ने गरीबों को कंबल वितरित किया और गांव में ज्यादा दुग्ध उत्पादन को देखते हुए पांच-पांच लीटर के दुग्ध डिब्बे बांटे। जिससे ग्रामीणों के आंखों में खुशियों की लहर दौड़ पडी़। हसवा विकास खंड के दनियालपुर (कमालीपुर) गांव में भीषण ठंड को देखते हुए सपा जरूरतमंद महिला को कंबल व दूध का डिब्बा सौंपते सदर विधायक। सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी में गरीबों के घर जा-जाकर कंबल बांटे और गांव में दूध का उत्पादन ज्यादा देखते हुए दुग्ध उत्पादन करने वाले किसानों को पांच-पांच लीटर के डिब्बे भी बांटे। इस मौके पर देवेंद्र प्रताप उर्फ पुत्तन लोधी, ग्राम प्रधान शनी लोधी, शिवचरण पाल, अजय पाल, अर्जुन लोधी, जयपाल पासवान, राम भवन सक्सेना, सीमा लोधी, रेखा पाल आदि मौजूद रहे।
प्रियंका के जन्म दिन पर मरीजों को बांटे फल फतेहपुर, कांग्रेस कमेटी की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के जन्म दिवस पर कांग्रेसियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर वहां भर्ती सभी मरीजों को फल एवं अन्य खाद्य सामग्री वितरित कर प्रियंका गांधी के दीर्घायु होने की कामना की। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सुधाकर अवस्थी ने कहा कि मरीजों की सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। कांग्रेस सदैव दीन दुखियों की मदद एवं उनको साथ लेकर चली है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा. निर्मल तिवारी ने कहा जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित करते कांग्रेसी। कि जिले की जनता को इतने बड़े जिला अस्पताल की सौगात देने वाले पूर्व विधायक जागेश्वर को कोटिशः धन्यवाद जो अस्पताल आज सभी प्रकार की सुविधाओं से युक्त है। वहीं उपस्थित नेता शिवाकांत तिवारी ने सभी मरीजों से मिलकर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। कांग्रेसी नेताओं में वीरेंद्र गुप्ता, डीपी दुबे, इशरत भाई, अशोक दुबे, उदित अवस्थी आदि उपस्थित रहे।
खाद्य लाइसेंस पंजीयन को आगे आए छोटे दुकानदार फतेहपुर, खाद्य लाइसेंस बनवाने के लिए शुक्रवार लगे उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश के शिविर में 36 लघु खाद्य सामग्री बिक्री करने वाले व्यापारियों ने पंजीयन की प्रक्रिया पूरी की। यह शिविर खाद्य सुरक्षा विभाग के सहयोग से रामगंज पक्का तालाब में लगा। उद्योग व्यापार मण्डल संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने कहा कि व्यापारियों की सेवा से आंतरिक खुशी प्राप्त होती है। ऐसी खुशी के लिए सदैव सेवारत रहूँगा। इस अवसर पर खाद्य विभाग आयुक्त देवेन्द्र सिंह, व्यापार मण्डल अध्यक्ष मनोज साहू, उपाध्यक्ष श्रवण कुमार, कृष्ण कुमार तिवारी, विनोद साहू, राकेश गुप्ता भी उपस्थित रहे।
breking news balrampur
लोस चुनाव : सामग्रियों के व्यय की दर की सूची उपलब्ध कराई रेट लिस्ट में मैरिज लान की दर संशोधन की राजनीतिक दलों ने कही बात फतेहपुर, लोकसभा सामान्य निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने हेतु कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सी. इंदुमती की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक संपन्न हुई। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार उम्मीदवारों के निर्वाचन में होने वाले प्रचार प्रसार में प्रयोग होने वाली सामग्रियों के व्यय की दर निर्धारण की सूची राजनैतिक दलों को उपलब्ध कराई गई। बैठक में भाग लेतीं डीएम व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि। डीएम ने कहा कि समाग्रियो की रेट लिस्ट को ध्यानपूर्वक देख लें। राजनैतिक दलों द्वारा रेट लिस्ट में अंकित मैरिज लान की दर में संशोधन की बात कही। जिस पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने वरिष्ठ कोषाधिकारी को निर्देश दिए कि अपने पड़ोसी जनपदों से मैरिज लान की दर को मंगवा लिया जाये। इसके अलावा राज्य निर्वाचन आयोग से भी संपर्क कर इस विषय पर विस्तृत जानकारी लेकर संशोधित लिस्ट मंगवा लें। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) अविनाश त्रिपाठी, वरिष्ठ कोषाधिकारी योगेश कुमार पाण्डेय, जिला पूर्ति अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी, जिला सूचना अधिकारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सहित भाजपा के कुलदीप भदौरिया, सपा के वीरेंद्र यादव, बसपा से गाजी अब्दुर रहमान गनी, आप से श्रीराम पटेल आदि उपस्थित रहे।
breking news
गौशालाओं में साफ-सफाई का रखा जाए विशेष ध्यान : राजेश कुमार नामित नोडल अधिकारी ने तीन गौशालाओं का निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएं फतेहपुर, जनपद में अवशेष निराश्रित गोवंशो को शत प्रतिशत संरक्षित किये जाने व भरण पोषण के संबंध में किये जा रहे प्रभावी कार्यों को लेकर शासन स्तर से जनपद हेतु नामित नोडल अधिकारी राजेश कुमार प्रजापति विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा ने शुक्रवार को गौशाला कौडिया, गौ आश्रय स्थल शिवराजपुर एवं गौ आश्रय स्थल रावतपुर का निरीक्षण किया। गौ आश्रय स्थल कौड़िया में गोवंशों की संख्या 195 पायी गयी जिनमें से 62 नर एवं 133 मादा गौवंश संरक्षित है। ठंड से बचाव हेतु तिरपाल लगाया गया है। पशु चिकित्साधिकारी ने अवगत कराया कि तीन अस्वस्थ गोवंशों की चिकित्सा उपचार कक्ष में की गयी है। फंड पूलिंग से 110000 प्राप्त होना अवगत कराया गया। ग्राम विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि प्रकाश हेतु सोलर पैनल एवं गौशाला में बाउंड्री बनवाने हेतु विधायक निधि/क्षेत्र पंचायत से कार्य हेतु प्रस्ताव कराये एवं हरा चारा उत्पादन हेतु गौशाला का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी व अन्य। संबद्ध भूमि में तार फेन्सिंग करायी जाये। गौशाला में तीन गौपालक उपस्थित मिले। साफ-सफाई हेतु कड़ाई से निर्देश दिए गए। गौ आश्रय स्थल शिवराजपुर में 580 गौवंश संरक्षि किये गये है जिनके लिये कुल 06 शेड निर्मित है। गौशाला परिसर में 02 तालाब बने हुये है। आय अर्जन हेतु तालाब में मछली पालन का कार्य भी किया जा रहा है। भरण-पोषण हेतु भूसा, दाना की पर्याप्त व्यवस्था है तथा स्वच्छ पेयजल हेतु पम्प हाउस का निर्माण कराया गया है एवं सभी चरही एवं तालाब में पम्प से पानी भरा जाता है। गौशाला में 15 गौपालक कार्य कर रहे है। गौवश को ठण्ड से बचाव हेतु सभी शेडो में तिरपाल लगाया जाये एवं गैशाला को स्थायी/वृहद बनवाये जाने हेतु प्रस्ताव शासन को भेजा जाये। गौ आश्रय स्थल रावतपुर में 407 गौवंश संरक्षित किये गये है। गौशाला में भूसा 150 कुंतल पशुआहार 35 कुंतल मिला। 08 गौपालक कार्य कर रहे है। गौशाला में हरा चारा उत्पादन हेतु नेपियर घास लगायी गयी है। निर्देशित किया गया कि कुल संबद्ध 6.4 हे0 भूमि में हरा चारा हेतु बुआई करायी जाये। गौशाला में एक शेड निर्माणाधीन है जिसमें टीन शेड नही लगाया गया है। ग्राम पंचायत अधिकारी को निर्देशित किया कि रोड का कार्य तत्काल पूर्ण कराया जाये एवं गौशाला परिसर में विभिन्न स्थानो पर गोबर के ढेर लगाया गया है जिन्हे एक स्थान पर एकत्रित करने हेतु तथा साफ सफाई कराने एवं नर-मादा गोवंश को प्रथक करने के लिये निर्देशित किया गया। इस मौके पर डा. नवल किशोर, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी एवं जिला पंचायतराज अधिकारी एवं गौशालाओं से सम्बन्धित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
