बच्चों के कामयाब होने पर अभिभावक व गुरू को होती खुशी : स्वतंत्र देव कैबिनेट मंत्री ने विद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शिरकत कर पीएम के संघर्षों पर की चर्चा  धाता/फतेहपुर, स्थानीय विकास खंड के अढौली गांव स्थित अढौली इंटर कालेज एवं श्री बच्चूराम सिंह राम स्वरूम सिंह पीजी महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शिरकत करते हुए अपने ओजस्वी भाषण से जहां बच्चों को सीख दी वहीं उन्होने पीएम के संघर्षों पर भी चर्चा की। वार्षिकोत्सव में पूर्व प्रधानाध्यापक एवं प्रबंधक स्व. शिव प्रताप सिंह की छठवीं पुण्यतिथि भी मनाई गई। कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का आगमन सुबह लगभग 11 बजे हुआ। उन्होंने आते ही सबसे पहले स्व. शिव प्रताप सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इंटर कालेज और महाविद्यालय के प्रधानाचार्य ने मंच पर उनका कार्यक्रम को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह। माल्यार्पण करके स्वागत किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कैबिनेट मंत्री ने अपने संबोधन में बच्चों को अनुशासित बनने का पाठ पढ़ाया और आगे बढ़ने का गुरु मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों के कामयाब होने पर सबसे ज्यादा खुशी उनके माता पिता और गुरु को होती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संघर्षों एवं व्यक्तित्व पर चर्चा की। किस तरह ये प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंचें और इसके साथ पूर्व राष्ट्रपति डॉ अब्दुल कलाम के संघर्षों पर भी चर्चा की। विद्यालय के चेयरमैन मानवेंद्र सिंह ने बताया कि यह विद्यालय गरीब व असहाय बच्चों के लिए हमेशा तत्पर है। छात्रों के शिक्षा दीक्षा में अधिक से अधिक सुविधा प्रदान करना यही हमारी प्रथम प्राथमिकता है। विद्यालय प्रबंधक प्राची सिंह ने कहा कि विद्यालय में हर वह सुविधा का ध्यान रखा जाता है जो बच्चों की शिक्षा की बेहतरी के लिए हो। प्रधानाचार्य बृजेश सिंह ने बताया कि शिक्षा व शिष्टाचार हमारी प्रथम प्राथमिकता में है। संचालन विद्यालय की छात्रा सुहानी ने किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, धाता ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राज नारायण सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख सिराथू दिलीप सिंह, सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष चंदन सिंह, अढौली महाविद्यालय के प्राचार्य मूलचंद्र पाल, संचालक सतेन्द्र सिंह, राजेंद्र गर्ग, बृजमोहन सिंह, भगवान गर्ग, अनंत सिंह आदि मौजूद रहे।

सोहनलाल भिटौरा अध्यक्ष व निर्मल सिंह हथगाम ब्लाक अध्यक्ष निर्वाचित आदर्श समायोजित शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया फतेहपुर, आदर्श समायोजित शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर की अध्यक्षता में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विकास खंड भिटौरा एवं विकास खंड हथगाम का चुनाव सर्वसम्मति से चुनाव अधिकारी रामबहादुर व सज्जन सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ। विकास खंड भिटौरा में अध्यक्ष पद पर सोहनलाल वर्मा, महामंत्री ज्ञानेंद्र पाल, कोषाध्यक्ष रामविलास, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम शंकर पाल, उपाध्यक्ष यशवंत सिंह चौहान, इंद्रपाल, जगरूप, विनय मिश्रा, संगठन मंत्री उमा दत्त, सुनील कुमार पाल, संयुक्त मंत्री मेड़ीलाल, उप मंत्री पिंटू कुमार, प्रचार मंत्री सुघर सिंह यादव, मीडिया प्रभारी सोशल अजय कुमार एवं महिला संगठन अध्यक्ष अरुणा तिवारी, महामंत्री शशि देवी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमारी, उपाध्यक्ष सोनू देवी, सीमा बेगम, कंचन देवी एवं संरक्षक पद पर अमरीस सिंह यादव, जितेंद्र मोहन, नरेंद्र पाल, राजेश कुमार, अमित कैप्टन, श्रीचंद्र पाल व शिव नवनिर्वाचित कमेटी का माला पहनाकर स्वागत करते साथी।

ई-लाटरी के माध्यम से कृषि यंत्रों के लिए किसान चयनित प्रक्रिया की किसानों ने जमकर की सराहना  डीबीटी के माध्यम से अनुदान की धनराशि किसानों के खाते में भेजी जाएगी फतेहपुर,  जिलाधिकारी सी. इंदुमती की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कार्यकारी समिति द्वारा गॉंधी सभागार कलक्ट्रेट में 10000 से अधिक अनुदान वाले समस्त कृषि यंत्रों/कृषि रक्षा उपकारणों के लाभार्थियों का चयन मॉकपॉल कराने के उपरान्त उपस्थित कृषकों द्वारा संतुष्ट होने के उपरान्त जिलाधिकारी की अनुमति से ई-लाटरी के माध्यम से कराया गया। जनपद के कुल 13 विकास खण्डों में लक्ष्य के अनुरूप विकास खण्डवार विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्रों के लिये कृषक चयन हेतु कुल 67 चक्रों में ई-लाटरी के माध्यम से चयन किया गया। जिसमें रोटावेटर, हैरो, कल्टीवेटर, पोटैटो डिगर, कम्बाइन हार्वेस्टर, लेजर लैण्ड लेवलर, पोटैटो प्लाटन्टर, राइस मिल, कल्टीक्राप थ्रेसर, कस्टम हायरिंग सेंटर, थ्रेसिंग फ्लोर, स्माल गोदाम आदि पर अनुदान के लिये आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष लाभार्थियों का चयन निर्विवाद रूप से पूर्ण पारदर्शिता के साथ सम्पन्न हुआ और लक्ष्य के सापेक्ष ई-लाटरी

योद्धा युनाइट फार अयोध्या के तहत निकाली रैली पालिकाध्यक्ष व सभासदों ने झंडी दिखाकर किया रवाना अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा पर नगरवासियों को स्वच्छता के प्रति करेगी जागरूक फतेहपुर, नेशनल यूथ डे पर योद्धा युनाइट फार अयोध्या अंतर्गत नगर पालिका परिषद के सौजन्य से कर्मचारियों, सफाई मित्रों, स्कूल के छात्र, एनजीओ, स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति के सदस्यों की ओर से ह्यूमन चेन बनाते हुए एक रैली निकाली गई। रैली का उद्घाटन अध्यक्ष राजकुमार मौर्य एवं सभासदों ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को समर्पित करते हुए स्वच्छता का संदेश देते हुए निकाली जाएगी। रैली नगर पालिका परिषद के कंपाउंड से होकर पुराना जीटी रोड, डाक बंगला, वीआईपी रोड, पटेलनगर चौराहा से होते हुए नगर पालिका

कृषि वैज्ञानिकों ने नई तकनीक से खेती करने का दिया सुझाव फतेहपुर, हसवा विकास खंड क्षेत्र के अन्तर्गत थरियावं कृषि विज्ञान केंद्र एवं शहर में किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जहाँ किसान मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि कानपुर कुलपति चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के डॉ आनंद कुमार सिंह ने फीता काटकर किया गया तत्पश्चात मेले में 20 तकनीकी आधारित लगाई गई प्रदर्शनी के विभिन्न स्तरों का अवलोकन किया। उन्होंने बड़ी रुचि से प्रदर्शनी में लगाई गई सामग्रियों के बारे में जानकारी लिया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन करके मेले का शुभारंभ किया। केंद्र प्रभारी अधिकारी डा. साधना वैश ने केंद्र की विभिन्न उपलब्धियां पर विस्तार से किसानों को जानकारी दिया। निदेशक प्रसार डा. आरके यादव ने संतुलित खेती पर चर्चा करते हुए किसानों को बताया कि मृदा में जैव कार्बन की मात्रा बहुत कम हो चुकी है। इसको सुधारना अति आवश्यक है। निदेशक शोध डा. पीके सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा निर्गत सब्जी की प्रजातियों के संरक्षित खेती द्वारा प्याज शिमला मिर्च आदि की खेती कर अधिक लाभ कमाया जा सकता है। यह भी बताया कि विश्वविद्यालय जनपद की कृषि प्रस्तुति के

Transcript Unavailable.

प्राण प्रतिष्ठा में 50 तरीके के व्यंजनों का स्वाद चखेंगे मेहमान

दुल्हन की तरह सज रही है राजधानी, दिहाड़ी मजदूरों को मिला काम

सचिव ने कहा मुंशी नहीं कैसे करूं शिकायत निस्तारण

Transcript Unavailable.