ई-लाटरी के माध्यम से कृषि यंत्रों के लिए किसान चयनित प्रक्रिया की किसानों ने जमकर की सराहना डीबीटी के माध्यम से अनुदान की धनराशि किसानों के खाते में भेजी जाएगी फतेहपुर, जिलाधिकारी सी. इंदुमती की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कार्यकारी समिति द्वारा गॉंधी सभागार कलक्ट्रेट में 10000 से अधिक अनुदान वाले समस्त कृषि यंत्रों/कृषि रक्षा उपकारणों के लाभार्थियों का चयन मॉकपॉल कराने के उपरान्त उपस्थित कृषकों द्वारा संतुष्ट होने के उपरान्त जिलाधिकारी की अनुमति से ई-लाटरी के माध्यम से कराया गया। जनपद के कुल 13 विकास खण्डों में लक्ष्य के अनुरूप विकास खण्डवार विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्रों के लिये कृषक चयन हेतु कुल 67 चक्रों में ई-लाटरी के माध्यम से चयन किया गया। जिसमें रोटावेटर, हैरो, कल्टीवेटर, पोटैटो डिगर, कम्बाइन हार्वेस्टर, लेजर लैण्ड लेवलर, पोटैटो प्लाटन्टर, राइस मिल, कल्टीक्राप थ्रेसर, कस्टम हायरिंग सेंटर, थ्रेसिंग फ्लोर, स्माल गोदाम आदि पर अनुदान के लिये आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष लाभार्थियों का चयन निर्विवाद रूप से पूर्ण पारदर्शिता के साथ सम्पन्न हुआ और लक्ष्य के सापेक्ष ई-लाटरी
