योद्धा युनाइट फार अयोध्या के तहत निकाली रैली पालिकाध्यक्ष व सभासदों ने झंडी दिखाकर किया रवाना अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा पर नगरवासियों को स्वच्छता के प्रति करेगी जागरूक फतेहपुर, नेशनल यूथ डे पर योद्धा युनाइट फार अयोध्या अंतर्गत नगर पालिका परिषद के सौजन्य से कर्मचारियों, सफाई मित्रों, स्कूल के छात्र, एनजीओ, स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति के सदस्यों की ओर से ह्यूमन चेन बनाते हुए एक रैली निकाली गई। रैली का उद्घाटन अध्यक्ष राजकुमार मौर्य एवं सभासदों ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को समर्पित करते हुए स्वच्छता का संदेश देते हुए निकाली जाएगी। रैली नगर पालिका परिषद के कंपाउंड से होकर पुराना जीटी रोड, डाक बंगला, वीआईपी रोड, पटेलनगर चौराहा से होते हुए नगर पालिका