सपा सदर विधायक ने गरीबों को बांटे कंबल फतेहपुर, भीषण ठंड को देखते हुए सपा सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी ने गरीबों को कंबल वितरित किया और गांव में ज्यादा दुग्ध उत्पादन को देखते हुए पांच-पांच लीटर के दुग्ध डिब्बे बांटे। जिससे ग्रामीणों के आंखों में खुशियों की लहर दौड़ पडी़। हसवा विकास खंड के दनियालपुर (कमालीपुर) गांव में भीषण ठंड को देखते हुए सपा जरूरतमंद महिला को कंबल व दूध का डिब्बा सौंपते सदर विधायक। सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी में गरीबों के घर जा-जाकर कंबल बांटे और गांव में दूध का उत्पादन ज्यादा देखते हुए दुग्ध उत्पादन करने वाले किसानों को पांच-पांच लीटर के डिब्बे भी बांटे। इस मौके पर देवेंद्र प्रताप उर्फ पुत्तन लोधी, ग्राम प्रधान शनी लोधी, शिवचरण पाल, अजय पाल, अर्जुन लोधी, जयपाल पासवान, राम भवन सक्सेना, सीमा लोधी, रेखा पाल आदि मौजूद रहे।
