प्रियंका के जन्म दिन पर मरीजों को बांटे फल फतेहपुर, कांग्रेस कमेटी की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के जन्म दिवस पर कांग्रेसियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर वहां भर्ती सभी मरीजों को फल एवं अन्य खाद्य सामग्री वितरित कर प्रियंका गांधी के दीर्घायु होने की कामना की। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सुधाकर अवस्थी ने कहा कि मरीजों की सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। कांग्रेस सदैव दीन दुखियों की मदद एवं उनको साथ लेकर चली है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा. निर्मल तिवारी ने कहा जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित करते कांग्रेसी। कि जिले की जनता को इतने बड़े जिला अस्पताल की सौगात देने वाले पूर्व विधायक जागेश्वर को कोटिशः धन्यवाद जो अस्पताल आज सभी प्रकार की सुविधाओं से युक्त है। वहीं उपस्थित नेता शिवाकांत तिवारी ने सभी मरीजों से मिलकर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। कांग्रेसी नेताओं में वीरेंद्र गुप्ता, डीपी दुबे, इशरत भाई, अशोक दुबे, उदित अवस्थी आदि उपस्थित रहे।
