लोस चुनाव : सामग्रियों के व्यय की दर की सूची उपलब्ध कराई रेट लिस्ट में मैरिज लान की दर संशोधन की राजनीतिक दलों ने कही बात  फतेहपुर,  लोकसभा सामान्य निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने हेतु कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सी. इंदुमती की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक संपन्न हुई। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार उम्मीदवारों के निर्वाचन में होने वाले प्रचार प्रसार में प्रयोग होने वाली सामग्रियों के व्यय की दर निर्धारण की सूची राजनैतिक दलों को उपलब्ध कराई गई।  बैठक में भाग लेतीं डीएम व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि। डीएम ने कहा कि समाग्रियो की रेट लिस्ट को ध्यानपूर्वक देख लें। राजनैतिक दलों द्वारा रेट लिस्ट में अंकित मैरिज लान की दर में संशोधन की बात कही। जिस पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने वरिष्ठ कोषाधिकारी को निर्देश दिए कि अपने पड़ोसी जनपदों से मैरिज लान की दर को मंगवा लिया जाये। इसके अलावा राज्य निर्वाचन आयोग से भी संपर्क कर इस विषय पर विस्तृत जानकारी लेकर संशोधित लिस्ट मंगवा लें।  इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) अविनाश त्रिपाठी, वरिष्ठ कोषाधिकारी योगेश कुमार पाण्डेय, जिला पूर्ति अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी, जिला सूचना अधिकारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सहित भाजपा के कुलदीप भदौरिया, सपा के वीरेंद्र यादव, बसपा से गाजी अब्दुर रहमान गनी, आप से श्रीराम पटेल आदि उपस्थित रहे।