खाद्य लाइसेंस पंजीयन को आगे आए छोटे दुकानदार फतेहपुर,  खाद्य लाइसेंस बनवाने के लिए शुक्रवार लगे उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश के शिविर में 36 लघु खाद्य सामग्री बिक्री करने वाले व्यापारियों ने पंजीयन की प्रक्रिया पूरी की। यह शिविर खाद्य सुरक्षा विभाग के सहयोग से रामगंज पक्का तालाब में लगा। उद्योग व्यापार मण्डल संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने कहा कि व्यापारियों की सेवा से आंतरिक खुशी प्राप्त होती है। ऐसी खुशी के लिए सदैव सेवारत रहूँगा। इस अवसर पर खाद्य विभाग आयुक्त देवेन्द्र सिंह, व्यापार मण्डल अध्यक्ष मनोज साहू, उपाध्यक्ष श्रवण कुमार, कृष्ण कुमार तिवारी, विनोद साहू, राकेश गुप्ता भी उपस्थित रहे।