रामलाल की दर्शन करने के लिए लगी भीड़

मेहदावल नगर के गंगा पुरम मोहल्ले में आज श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस भंडारे में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद का ग्रहण किया और पुण्य के भागीदार बने। इस कार्यक्रम के अवसर पर अनेकों लोग उपस्थित है और इस दौरान कार्यक्रम के आयोजक मंडल में शामिल महेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि आज उत्सव का दिन है दीपावली है। भगवान श्री राम को आज अपना 500 सालों के वनवास के बाद घर मिला है जो ऐतिहासिक है इस तरह से अनेको बातों को कहा गया।

आमजन को सुरक्षा का अहसास दिलाने हेतु थाना क्षेत्र मेंहदावल में अपर पुलिस अधीक्षक व सीओ द्वारा पैदल गश्त किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह व सीओ मेंहदावल राघवेन्द्र सिंह राठौर द्वारा जनपद अयोध्या में नव निर्मित श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम के दृष्टिगत जनपद सन्तकबीरनगर की जनता मे सुरक्षा भावना को बढ़ाने के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक थाना मेंहदावल विजय कुमार दूबे द्वारा संयुक्त रुप से मय आवश्यक पुलिस बल के साथ मेंहदावल शहर में पैदल गश्त किया गया ।

मेंहदावल, संतकबीरनगर। मेंहदावल नगर में आज सोमवार को क्या आम क्या खास सभी लोग रामभक्ति में डूबे हुए थे। भजन कीर्तन भंडारे का अद्भुत समागम आज हर जगह शोभायमान था। जहाँ एक तरफ आम आदमी भजन कीर्तन में व्यस्त था और भगवान श्रीराम की भक्ति में लीन था। इसी कड़ी में सोमवार को विधायक अनिल त्रिपाठी ने भी आज श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर मेंहदावल नगर के बाबा कुबेरनाथ मन्दिर में सुन्दरकाण्ड का पाठ किया गया। साथ ही विधायक अनिल त्रिपाठी ने संतो को भोजन करवाकर, अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि आज का यह दिन स्वर्णिम इतिहास का दिन है। जहाँ पर शताब्दियों बाद भगवान श्रीराम को अपना मंदिर बना है जो उनका जन्मस्थान है। एक बार भारत रामराज्य की ओर बढ़ चला है। त्रेतायुग में जिस तरह से पुनः दीपावली का पर्व लोगों के जीवन मे दोबारा आया है। जिसको लेकर आमजन भी बेहद उत्साहित है। पूरा देश आज खुश है अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को लेकर। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दिवाकर सिंह, बृजनन्दन पाठक, आशीष त्रिपाठी, हनुमान गोसाई, ईश्वर चंद शुक्ल, पवन त्रिपाठी, अमर त्रिपाठी, ओमकार दूबे, सोहन सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

श्रीराम विग्रह प्राण प्रतिष्ठा अयोध्याधाम के उपलक्ष्य में श्रीराम शोभायात्रा सोमवार को मेंहदावल नगर में बहुत ही सुसज्जित तरीके से निकला। रथ, घोड़े आदि के द्वारा भव्य व दिव्य शोभायात्रा में महिलाओं, बच्चें व वृद्ध सभी ने उत्साहित होकर सहभाग किया। इस शोभायात्रा के दौरान प्रभु राम की भव्य व अलौकिक झांकी भी नगर के लोगो में आकर्षण का केंद्र बना। इस अवसर रामकृष्ण कांदू, जयश्री कृष्ण कांदू, दीपक, अंशु, मोनू, कन्हैया, शिवम, हिमांशु समेत, भूपेंद्र त्रिपाठी, मोनू गुप्ता, महेंद्र पांडेय, अंजना पांडेय सहित हजारों रामभक्त सम्मिलित रहे।

मनरेगा मजदूर मिस्त्री महासंघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विश्वकर्मा समाज के वरिष्ठ नेता ऋषि संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि विगत वर्षों की भारतीय वर्ष दो दिवसीय राष्ट्रीय ग्रामीण मनरेगा मजदूर मिस्त्री मा मेला एवं विश्वकर्मा सम्मेलन 27 जनवरी को भगवान विश्वकर्मा का पूजन हवन करने के बाद प्रारंभ होगा और 28 जनवरी का समापन होगा मेले में मुख्य अतीत के रूप में इंद्रजीत सिंह पत्र मा महिमापुर राष्ट्रपति स्वर्गीय ने जय सिंह भारत सरकार एवं बृजेश पाठक उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार मौजूद रहेंगे

गोला तहसील क्षेत्र के कस्बा जान के किस दुकानदार व आम जनमन के लिए खुलेआम बिछड़ कर रहे आवारा पशु समस्या बनने के साथ फसलों के लिए ग्रहण बन चुके हैं छोटा घूम रहे पशुओं के आतंक ने किसानों का सुखचैन छीन लिया है समस्या के निदान के लिए सरकार द्वारा गौशाला खोलने के बाद भी समस्या का हल नहीं निकल सका

राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा पर कुछ बातें

तहसील गोला के ग्राम सभा गोपालपुर में मोदी राठौर रीवा सी लखीमपुर के जिला अध्यक्ष राजू राठौर के नेतृत्व में पदाधिकारी की बैठक संपन्न हुई उसे बैठक में लखीमपुर में संगठन के विस्तार व समाज के हक उत्थान व न्याय दिलाने पर चर्चा हुई साथ ही साथ 28 जनवरी को होने वाले महासम्मेलन को ठंड के बढ़ते प्रकोप के कारण 14 फरवरी को निश्चित करने पर सहमति बनी कार्यक्रम में सभी युवाओं का जोरदार स्वागत किया गया

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर महाविद्यालय के प्रचार प्रोफेसर पंकज सिंह द्वारा उनकी प्रतिमा पर माला अर्पण किया गया वह छात्र-छात्राओं को नेताजी सुभाष चंद्र के संदर्भ में जानकारी दी गई नेताजी का नाम कैसे पड़ा इसके बारे में जानकारी दी गई विद्यालय के समस्त प्रोफेसर शिक्षकों ने नेताजी सुभाष चंद्र के जीवन पर अपने विचार रखें