मेहदावल नगर के गंगा पुरम मोहल्ले में आज श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस भंडारे में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद का ग्रहण किया और पुण्य के भागीदार बने। इस कार्यक्रम के अवसर पर अनेकों लोग उपस्थित है और इस दौरान कार्यक्रम के आयोजक मंडल में शामिल महेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि आज उत्सव का दिन है दीपावली है। भगवान श्री राम को आज अपना 500 सालों के वनवास के बाद घर मिला है जो ऐतिहासिक है इस तरह से अनेको बातों को कहा गया।
